फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Scrap dealers also found stealing GST

Mathura News: कबाड़ी भी करते मिले जीएसटी की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Scrap dealers also found stealing GST
मथुरा। जीएसटी की टीम को कबाड़ी भी कर की चोरी करते मिले। उनके द्वारा बोगस और अस्तित्वहीन फर्मों से लेन-देन किया जा रहा था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को देखकर कई संचालक प्रतिष्ठानों को बंद कर चले गए। बुधवार को सात स्थानों पर जीएसटी के अधिकारियों ने छापेमारी की कार्रवाई की।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जीएसटी के अधिकारियोें द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापे की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई जीएसटी के खुफिया विभाग की सूचना पर की जा रही है। जीएसटी एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर शशि भूषण त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार को कुल सात व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर कागजात खंगाले गए। उनके नेतृत्व में टीमों ने दरेसी रोड के प्रतिष्ठानों पर छापे की कार्रवाई की। कबाड़ की दुकानों पर स्क्रैप की खरीद-फरोख्त का कोई हिसाब-किताब नहीं मिला। इसके अलावा जनपद में अन्य स्थानों पर भी छापे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

वाणिज्य कर अधिकारी प्रशांत वशिष्ठ द्वारा किराना की दुकान, इंजीनियरिंग वर्क्स पर छापा मारा। डिप्टी कमिश्नर शशि भूषण त्रिपाठी ने बताया कि व्यापारी बोगस और अस्तित्वहीन फर्मों से खरीद करते हैं। ऐसे प्रतिष्ठानों की जांच मेें लाखों रुपये की गड़बड़ी मिल रही है। ऐसा माल जिसकी मौके पर खरीद की रसीद नहीं मिल रही है, उसको सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed