{"_id":"6a01fabd0a30f150640e0266","slug":"scorpio-catch-fire-after-crashes-into-truck-on-highway-in-mathura-three-students-injured-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: हाईवे पर आधी रात ट्रक में घुसी स्कार्पियो, बन गई आग का गोला; तीन छात्र गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: हाईवे पर आधी रात ट्रक में घुसी स्कार्पियो, बन गई आग का गोला; तीन छात्र गंभीर घायल
Mon, 11 May 2026 09:20 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 11 May 2026 09:20 PM IST
सार
देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। राहगीरों की सूचना पर जैंत पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने जलती गाड़ी के अंदर फंसे तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद कार में लगी आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
कार बनी आग का गोला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैंत थाना क्षेत्र के चौमुहां आझई सर्विस रोड स्थित केएफसी के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के अगले हिस्से में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से गाड़ी सवार तीन युवक-युवतियां गंभीर रूप से झुलस गए।
जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की है। स्कॉर्पियो गाड़ी मथुरा की ओर से आझई फ्लाईओवर से सर्विस रोड की ओर जा रही थी। तभी गाड़ी केएफसी के पास आगे चल रहे एक बंद बॉडी ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। भिड़ंत होते ही स्कॉर्पियो के इंजन से धुएं के साथ आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। राहगीरों की सूचना पर जैंत पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने जलती गाड़ी के अंदर फंसे तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद कार में लगी आग को बुझाया गया।
पुलिस ने तीनों घायलों को केडी मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में कशिश (20) निवासी भरतपुर के सिर में गंभीर चोट आई है। पलक (19) निवासी हाथरस के सिर, आंख और मुंह पर चोट आई हैं। हाथ-पैर में फ्रैक्चर भी है। कपिश तनवर (21) निवासी मेवात (नूंह) के चेहरे पर चोट आई हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों छात्र हैं और मथुरा के स्थानीय कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। आग बुझने के बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो और ट्रक को सड़क से हटवाकर रास्ता साफ कराया। थाना पुलिस ने बताया कि तीनों के परिजन को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन