{"_id":"65f98af14a4f3bc7d70fe4cb","slug":"scooty-burnt-to-ashes-due-to-fire-during-repairing-in-mathura-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रिपेयरिंग के दौरान धू-धू कर जलने लगी स्कूटी, लपटें देख क्षेत्र में फैली दहशत; देखते ही देखते हो गई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रिपेयरिंग के दौरान धू-धू कर जलने लगी स्कूटी, लपटें देख क्षेत्र में फैली दहशत; देखते ही देखते हो गई राख
Tue, 19 Mar 2024 06:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Mar 2024 06:24 PM IST
सार
रिपेयरिंग के दौरान एक स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें देख क्षेत्र में दहशत फैल गई। देखते ही देखते जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
रिपेयरिंग के दौरान धू-धू कर जलने लगी स्कूटी, लपटें देख क्षेत्र में फैली दहशत
- फोटो : संवाद
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा में रिपेयरिंग के दौरान हीरो प्लेजर स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटों और धुएं के गुबार से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
घटना वृंदावन में पागल बाबा मंदिर के पास की है। यहां पानीगांव निवासी मानवेंद्र स्कूटी हीरो प्लेजर से वृंदावन की ओर जा रहे थे। रास्ते में तकनीकी खराबी आने के कारण स्कूटी बंद हो गई। वह उसे पैदल पागल बाबा मंदिर के पास एक मिस्त्री की दुकान पर ले गए।
विज्ञापन
मानवेंद्र ने बताया कि मिस्त्री ने गाड़ी के कार्वेटर को खोलकर सेल्फ का बटन दबाया तो स्कूटी में अचानक आग निकलने लगी। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। सूचना पर अद्धा पुलिस चौकी प्रभारी रणजीत सिंह नागर पहुंचे। दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। जब तक दमकलकर्मियों ने आग बुझाई, तक तब स्कूटी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि स्कूटी में आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन