फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   scholarship,Higher educational institutions

मथुरा: मान्यता संबंधी मानक पूरे न करने पर गिर सकती है उच्च शिक्षण संस्थाओं पर गाज

Mon, 25 Jan 2021 08:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
scholarship,Higher educational institutions
मथुरा। छात्रवृत्ति घोटाले के बाद अब उच्च शिक्षण संस्थाओं पर गाज गिरने की बारी है। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में से अधिकतर शिक्षण संस्थाओं द्वारा मान्यता संबंधी मानकों को पूरा नहीं किया जा रहा है। बिना मान्यता संबंधी मानकों को पूरा किए ही डिग्री तथा डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। यहां तक कि उनके द्वारा छात्रवृत्ति में भी छात्रवृत्ति संबंधी मानकों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद के नोडल अधिकारियों द्वारा सत्यापन के दौरान 80 प्रतिशत शिक्षण संस्थाओं में कमियां पाई हैं, उनके द्वारा इस रिपोर्ट को जिला विद्या निरीक्षक को सौंपा जा रहा है। करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति घोटाले के बाद में क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी द्वारा राजकीय महाविद्यालय मांट के डॉक्टर सत्येंद्र सिंह चाहर तथा डॉ. धर्मवीर सिंह को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संचालित उच्च शिक्षण संस्थाओं का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके द्वारा पिछले दिनों समाज कल्याण विभाग में बैठकर इन उच्च शिक्षण संस्थाओं के कागजातों की जांच की जा रही है। इन कागजातों में नोडल अधिकारियों को अधिकतर शिक्षण संस्थाओं के मान्यता में भारी कमियां मिली हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी के अनुसार उच्च शिक्षण संस्थाओं द्वारा मान्यता के लिए फीस संबंधी मानकों में अनियमितताएं की जा रही हैं उनके द्वारा निर्धारित फीस से अधिक फीस रखी जा रही है। यहां तक कि जो फीस प्राप्त होती है उसके खर्चे को भी अपनी मनमर्जी तरीके से किया जा रहा है। नोडल अधिकारी सत्येंद्र सिंह चाहर ने बताया कि उनके द्वारा इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को रिपोर्ट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed