फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Scholars were decorated with titles

विद्वतजनों को किया गया उपाधियों से अलंकृत

Wed, 03 Mar 2021 12:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Scholars were decorated with titles
वृंदावन कुंभ मेला में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा भागवत आचार्य को सम्मानित करते पदा? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के कुंभ शिविर में मंगलवार को वैष्णव संत बाबा अवध दास महाराज का 84वां तिरोभाव महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाबा महाराज के चित्रपट का पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन के साथ महामंत्र का संकीर्तन हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर संत विद्वानों का स्वागत महाराज के पंती चेला पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने पटुका पहनाकर किया। इसके बाद महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार पारीक, ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहारीलाल वशिष्ठ, ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. जुगेंद्र भारद्वाज, आध्यात्मिक गुरु श्रीवत्स गोस्वामी, पुरुषोत्तम शरण शास्त्री आदि ने बाबा कर्मयोगी को ब्रजाचार्य , पंडित कृष्ण कन्हैया पदरेणु , पंडित यदुनंदनाचार्य , पंडित आनंद कृष्ण महाराज , स्वामी फतेह कृष्ण शर्मा को ‘बृजवासी जगद्गुरु’ की उपाधि से सम्मानित किय गया। आचार्य बलराम महाराज को ‘धर्म रत्न’, पुरुषोत्तम शरण शास्त्री को ‘भागवत सम्राट’ की उपाधि से अलंकृत किया गया।
विज्ञापन

श्री वल्लभ महाराज, अमर बिहारी पाठक, राकेश शास्त्री, रामविलास चतुर्वेदी , डॉ. अनिरुद्ध महाराज, भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी, नवीन भाई, आचार्य राजेंद्र महाराज, रूद्र देव महाराज आदि को ‘भागवत रत्न’ की उपाधि से अलंकृत किया गया। अखिल भारतीय सौभरेय ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय महासचिव पंडित शोभाराम शर्मा , ब्रज मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा को भी ‘सनातन गौरव’ सम्मान दिया गया। महेश शुक्ला, पंडित ईश्वर चंद्र रावत, वेणु गोपाल गोस्वामी, डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, पंडित गिरीश भारती, पंडित शैलेश शर्मा, वनबिहारी पाठक, स्वामी नृत्य गोपाल शर्मा, पंडित राधा कृष्ण पाठक, महेश दुबे, पप्पू भगत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed