फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   scholars found classical solution to word 'characterless' In Mathura

Mathura News: विद्धानों ने 'चरित्रहीन' शब्द का किया शास्त्रीय समाधान, गहन मंथन के बाद निकाला हल

Wed, 31 Jul 2024 07:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 31 Jul 2024 07:34 PM IST
सार

मथुरा में विद्धानों ने 'चरित्रहीन' शब्द का शास्त्रीय समाधान किया है। गहन मंथन के बाद इसका हल निकाला। कहा कि कुछ आसामाजिक तत्व सनातन धर्म एवं महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी को बदनाम करने की साजिश में लगे थे।

विज्ञापन
scholars found classical solution to word 'characterless' In Mathura
संत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के चौमुहां स्थित स्वर्ण मंदिर धाम में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें गुरुदास सुशील वर्मा ने बताया कि महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी एवं शंकराचार्य के मध्य एक गलत प्रचारित शब्द को लेकर गहन मंथन हुआ। बताया कि चरित्रहीन शब्द पर पूर्ण विराम लगा दिया है। कुछ आसामाजिक तत्व सनातन धर्म एवं महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी को बदनाम करने की साजिश में लगे थे।

विज्ञापन


बताया कि द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती एवं काशी विद्वत परिषद के विद्वानों द्वारा चरित्रहीन शब्द का पूर्ण शास्त्रीय समाधान किया है। इससे श्रीराधा-कृष्ण, ब्रजमंडल व सनातन धर्म को गिराने का कुत्सित प्रयास असफल हुआ है। इस समय सनातन संस्कृति का जो स्वरुप हम देख रहे हैं। 

विज्ञापन

वह असल में पश्चिमी सभ्यता द्वारा विकृत किया गया है। पाश्चात्य सभ्यता ग्रंथों और भारतीय संतों की गरिमा को गिराने के लिए धर्मगुरुओं और धर्मग्रंथो के वचनों में फेरबदल कर देती है। ऐसा ही एक अत्यंत चर्चित विषय चरित्रहीन शब्द का अर्थ था, जिसे हाल ही में भगवान श्री कृष्ण के रूप के साथ जोड़ा जाने लगा।
 

काशी विद्वत परिषद के प्रमुख व्याकरणकर्ताओं द्वारा चरित्रहीन शब्द का शास्त्रीय अर्थ निकाला गया, परमात्मा का अवतार लेना। राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश कुमार गर्ग द्वारा द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती को चरित्रहीन शब्द का शास्त्रीय प्रमाण प्रदान किया गया। जिससे वे संतुष्ट और सहमत हुए हैं। 
विज्ञापन

शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि बहुत सी घटनाएं ऐसी हो जाती है कि मंच या व्यासपीठ से कुछ और कहा जाता है लेकिन जो प्रचारित करने वाले हैं वे टेक्नोलॉजी के माध्यम से कहीं का कहीं जोड़ के कुछ और दिखा देते हैं। दो महीने पहले की ही घटना है महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी विदेश गए हुए थे। वहां किसी ने उनसे भगवान श्री कृष्ण के चरित्र के बारे में प्रश्न पूछा।
 

उस प्रश्न को स्वामी बोल रहे थे और मीडिया पर दिखाने वालों ने उसे उत्तर के रूप में दिखा दिया। इस से स्पष्ट है कि राग-द्वेष से युक्त होकर ऐसा कार्य किया गया। शंकराचार्य, काशी विद्वत परिषद और महाब्रह्मर्षि ऐसे तीन स्तंभ हैं, जिन्होंने सनातन संस्कृति के रथ को अपने कंधों पर संभाला हुआ है। तीनों के प्रयास से श्रीकृष्ण के साथ चरित्रहीन शब्द को जोड़कर एक बार फिर सनातन को गिराने के लिए किया गया प्रयास विफल हुआ है। इसके लिए सबके ऋणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed