{"_id":"67ddb4890cdad91b8a0d5ac5","slug":"scheduled-caste-people-staged-a-sit-in-mathura-news-c-29-1-agr1017-371568-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अनुसूचित जाति के लोगों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अनुसूचित जाति के लोगों ने दिया धरना
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर प्रदर्शन करते भीम आर्मी और ग्राम बाटी के अनुसूचित समाज के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहां/मथुरा। अनुसूचित जाति के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के निकट स्थित राजकीय छात्रावास के सामने धरना दिया। ये लोग जैंत क्षेत्र के गांव बाटी में होली पर हुए पथराव की घटना में एकतरफा कार्रवाई से नाराज थे और दूसरे पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आखिरकार 42 लोगों पर एससी एक्ट समेत 12 धाराओं में केस दर्ज हुआ तब ये लोग माने और करीब 4 घंटे बाद धरना खत्म किया। गांव बाटी निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
गांव बाटी में होली पर रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया था। घटना में एक पक्ष से 8 लोग घायल हो गए थे। मामले में अनुसूचित जाति के 32 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें से पुलिस 9 लोगों को पकड़ चुकी है। एक पक्षीय कार्रवाई को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों के साथ ही शुक्रवार को राजकीय छात्रावास के सामने भीम आर्मी एकता मिशन, अखिल भारतीय समता फाउंडेशन व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने धरना दिया।
विरोध करने वालों में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रूपकिशोर फाइटर, आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष श्याम प्रकाश, समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही, सौंदेई देवी, आकाश बाबू, विवेक कुमार, रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर एससी-एसटी एक्ट, छेड़खानी, मारपीट, गालीगलौज सहित 12 धाराओं में 42 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इनके खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
ओमप्रकाश, सुखबीर, रंजीत, रिंकू, राजू, हिमांशु, अजय, मोनू, मोहित, वीर नारायण, बॉबी, बांके, राहुल, विनोद, भारत, अजय, धर्मेंद्र, जीतू, विजय, रणवीर, अशोक, सिंटू, अमित, राजेश, सोमवीर, छोटू, पिंकी, भगत सिंह, देवेंद्र सिंह, रोहन, गिर्राज, हरिया, बॉबी, देवेंद्र, ज्ञान सिंह, होरीलाल, गंगा, करतार सिंह, वीरू, विष्णु, प्रताप व रवि।
बसपा के जिलाध्यक्ष ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
चौमुहां। गांव बाटी के मामले को लेकर बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। आगरा मंडल प्रभारी देवी सिंह कुंतल ने जांच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिला प्रभारी हेमेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, गोवर्धन सिंह, प्रेमचंद कर्दम, किशोर कुमार, ओमप्रकाश बघेल, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम प्रकाश आदि उपस्थित रहे। संवाद
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना कल करेगी महापंचायत
चौमुहां। सवर्ण समाज के 42 नामजद लोगों पर दर्ज हुए एससी एसटी एक्ट के विरोध में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना गांव बाटी में रविवार को महापंचायत करेगी। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष कन्हैया ठाकुर ने बताया कि बाटी में होली पर रंग लगाने को लेकर हुए पथराव में सवर्ण समाज से 8 लोग घायल हुए थे। अब सवर्ण समाज 42 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एससी एसटी एक्ट, छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में रविवार को गांव बाटी में महापंचायत की जाएगी। जिसमें जिले के सभी सवर्ण समाज के लोग भाग लेंगे। पुलिस मुकदमा निरस्त नहीं करेगी तो तो आगे के आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। संवाद