फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SBI guard rifile stated and gaurd dead

एसबीआई बैंक के गार्ड की बंदूक से चली गोली, मौत

Fri, 29 Nov 2019 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
SBI guard rifile stated and gaurd dead
मथुरा। डेंपियर नगर में एसबीआई बैंक में शुक्रवार शाम 12 बोर की डबल बैरल बंदूक से चली गोली से गार्ड की मौत हो गई। बैंक में कुर्सी से उठते वक्त बंदूक का बेल्ट में फंसा ट्रिगर दबने से चली गोली से बैंक में अफरा-तफरी मच गई।गोली गार्ड के कान को चीरकर सिर के आधे हिस्से को खत्म करते हुए निकली। इससे बैंक में फ र्श पर खून ही खून हो गया और गार्ड की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन

थाना मगोर्रा के गांव अजीत पट्टी निवासी राजन सिंह (48) पुत्र बादाम सिंह फौज से तीन साल पहले रिटायर्ड होकर जून 2019 में एसबीआई में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। वह परिवार सहित धौली प्याऊ के नटवर नगर में रहते थे। शुक्रवार को वह बैंक में रसीद काउंटर के पास बैठे थे। अचानक बंदूक से चली गोली गार्ड के सीधे कान को चीरते हुए आधे सिर को फाड़ गई। गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया कि बेल्ट में ट्रिगर दबने से बंदूक लोड हो गई। गार्ड के कुर्सी से उठते ही गोली चलने से उसकी मौत हुई है। उनके परिवार में जैसे ही हादसे के बारे में पता चला तो कोहराम मच गया। राजन के पास दो बेटे और एक बेटी है। उनके तीनों बच्चे शादीशुदा हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा गोली चलना
मथुरा। कोतवाली पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो हकीकत से पर्दा हट गया। सीसीटीवी फुटेज में साफतौर पर गार्ड की गोली से मौत इत्तफाकिया हादसा होता दिख रहा है। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बैंक में आई महिला से बात करने के बाद यह हादसा हुआ है। ट्रिगर में बेल्ट फंसने से बंदूक लोड हो गई। उसके बाद कुर्सी से उठने पर गार्ड की बंदूक कीे बेल्ट फंसी रह गई, इस कारण लोडेड 12 बोर की डबल बैरल की बंदूक से गोली चल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने जुटाए तथ्य
मथुरा। बैंक में गार्ड की बंदूक से गोली चलने से हुई मौत पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। फोरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए। हालांकि मामला इत्तफाकिया था, फिर भी जांच के लिए तथ्य जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed