फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saraswati reached home after ten days

Mathura News: दस दिन बाद घर पहुंची सरस्वती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Saraswati reached home after ten days
मथुरा। बाल शिशु गृह में 10 दिन से एक वर्षीय सरस्वती अपना प्रमाण नहीं देने के चलते मां पूजा और पिता आनंद से दूर थी। बुधवार को मां-पिता दोनों बेटी को लेकर मध्य प्रदेश के जिला जबलपुर गांव मझौली अपने घर पहुंचे। जैसे ही सरस्वती दादी के घर पहुंची तो वह उसे गले लगाकर रोने लगीं।
विज्ञापन


रेलवे जंक्शन पर 22 अगस्त की रात को प्लेटफार्म एक पर मां लघुशंका के लिए गई थी। इसी बीच एक युवक सरस्वती का अपहरण करके ट्रेन से आगरा की तरफ भाग गया था। जीआरपी ने सीसीटीवी कैमरों से जांच पड़ताल की तो जीआरपी ने 24 अगस्त को बच्ची को बरामद कर बाल कल्याण समिति को सौंप दिया था। पिता के पास सरस्वती के कोई अभिलेख नहीं होने से उनको सरस्वती नहीं मिली थी। मां-पिता 10 दिनों से मध्य प्रदेश और दिल्ली तक बेटी का प्रमाण पत्र लेने के लिए दौड़ते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को मां-पिता दोनों ही सभी अभिलेख लेकर बाल कल्याण समिति पहुंचे। जहां से लिखापढ़ी करके उनको बच्ची सौंप दी गई। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि बच्ची को सौंप दिया गया है। सरस्वती के मां-पिता सभी दस्तावेज लेकर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed