फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sants have blocked the way in vrindavan

संतों ने रोक दिए परिक्रमा मार्ग पर वाहन

Sun, 28 Jun 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Sun, 28 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
sants have blocked the way in vrindavan
पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर वाहनों को शनिवार को संतों ने रोक दिया। शुक्रवार की रात दंडवती परिक्रमा के दौरान संतों ने अटल्ला चुंगी पर लोहे की गार्डर और पुल के पास पत्थर लगाकर ऐसा किया।
विज्ञापन


संत समाज परिक्रमा मार्ग पर वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए काफी समय से मांग कर रहा था। अधिक मास में इस मांग ने और जोर पकड़ा लेकिन मास के दस दिन बीतने के बाद भी परिक्रमा मार्ग में बड़े वाहनों का संचालन जारी था। वृंदावन के पंचकोसीय मार्ग पर बड़े वाहनों के संचालन से परिक्रमार्थियों के साथ हादसे की आशंका रहती है। अधिक मास में जबकि परिक्रमार्थियों की संख्या बढ़ गई है तो वाहनों पर इस दौरान पूर्ण प्रतिबंध की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज, ब्राह्मण सेवासंघ के अध्यक्ष चंद्रलाल शर्मा ने कहा कि दस दिन पूर्व संत और स्थानीय लोगों ने डीएम से मिलकर वृंदावन की परिक्रमा मार्ग में वाहनों के प्रवेश को रोकने की मांग की थी। लेकिन वाहन अब भी परिक्रमा मार्ग पर आ रहे थे। कई बार पुलिस के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत हरिबोल महाराज और महंत फूलडोल बिहारीदास महाराज ने कहा कि वाहनों के कारण पूर्व में कई श्रद्धालुओं की मौत भी हो चुकी है, लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई कदम नहीं उठाया। दिन के अलावा रात को भी वाहनों का परिक्रमा मार्ग में आना जारी है। इससे दंडवती परिक्रमा देने वाले संतों और परिक्रमार्थियों को परेशानी होती है, दुर्घटना की आशंका रहती है।


एप्रोच मार्ग पर वाहनों का संचालन शुरू
कमिश्नर की ओर से वृंदावन-पानी गांव एप्रोच मार्ग को दुरुस्त करने के आदेश देने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर गिट्टी और लाल मिट्टी डालकर कुछ हद तक दुुरुस्त करा दिया है। शनिवार को संतों के द्वारा परिक्रमा मार्ग में वाहनों को रोकने के बाद सभी चार पहिया वाहन एप्रोच मार्ग से होकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed