फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sant Premanand Maharaj admitted to hospital after sudden chest pain

संत प्रेमानंद ठीक हैं: अचानक उठा था सीने में दर्द, शिष्य ले गए अस्पताल; डॉक्टर ने ये टेस्ट कर दे दी छुट्टी

Fri, 12 Apr 2024 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 12 Apr 2024 09:56 PM IST
सार

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल के सह सचिव स्वामी कालीकृष्णानंद महाराज ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत होने पर संत प्रेमानंद को अस्पताल उनके शिष्यजनों द्वारा लाया गया।

विज्ञापन
Sant Premanand Maharaj admitted to hospital after sudden chest pain
अस्पताल से जाते संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के जानेमाने संत प्रेमानंद महाराज की शुक्रवार शाम अचानक सीने में दर्द उठा। तबियत बिगड़नें पर उनके शिष्यों ने उन्हें वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों की टीम ने संत का चिकित्सकीय परीक्षण के बाद छुट्टी दे दी है। 

विज्ञापन

राधावल्लभीय संप्रदाय के संत प्रेमानंद महाराज की छटीकरा मार्ग स्थित उनके श्रीकृष्ण शरणम स्थित निवास पर शुक्रवार शाम करीब सात बजकर 15 मिनट पर अचानक तबीयत बिगड़ी। संध्या आरती के बाद अचानक उनके सीने में दर्द उठ आया। इस पर उनके शिष्यजन संत प्रेमानंद को कार से रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल ले कर पहुंचे। यहां अस्पताल के कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया। उनका ईको कराया। रिपोर्ट सामान्य आने पर कुछ समय बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात हो कि संत प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी खराब हैं। उनकी उनके ही आश्रम पर डायलेसिस भी होती रहती है। बावजूद, इसके रात दो बजे वे अपने निज आवास श्रीकृष्ण शरणम् से पैदल ही रमणरेती स्थित श्रीहित राधाकेलि कुंज आश्रम पहुंचते हैं और राधारानी की आराधना के साथ ही भक्तों को सदमार्ग पर चलने का संदेश देते हैं। श्रद्धालुओं को दर्शन देने के साथ आध्यात्मिक प्रवचन भी करते हैं। 

विज्ञापन

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल के सह सचिव स्वामी कालीकृष्णानंद महाराज ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत होने पर संत प्रेमानंद को अस्पताल उनके शिष्यजनों द्वारा लाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने उनका ईको और जांच कराई गई। रिपोर्ट नॉर्मल आई है। इसके बाद कुछ समय बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

शिष्य और मीडिया के लोगों के बीच हुई नोकझोंक 
सेवाश्रम में संत प्रेमानंद महाराज की तबियत बिगड़ने की सूचना पर पहुंची मीडिया का संत के शिष्यों ने फोटो खीचने और कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि संत के बीमार होने बात को मीडिया में न दिया जाए। इसी बात को लेकर शिष्य और मीडिया के लोगों के बीच नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed