फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sant premaanand ke guru kee kutiya ke paas naalee kinaare milee navajaat

Mathura News: संत प्रेमानंद के गुरु की कुटिया के पास नाली किनारे मिली नवजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
sant premaanand ke guru kee kutiya ke paas naalee kinaare milee navajaat
मथुरा। जिला संयुक्त चिकित्सालय में नवजात की देखभाल करतीं स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : mathura
वृंदावन। धर्मनगरी में एक मां अपने कलेजे के टुकड़े को ठिठुरती रात में सौभरि वन मार्ग स्थित संत प्रेमानंद के गुरु की कुटिया के समीप नाली किनारे छोड़ गई। नवजात के रातभर खुले आसमान में रहने से उसके सूजन आ गई। वहां से गुजर रहे संत के सेवक ने रक्त रंजित नवजात को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

वराहा घाट के समीप सौभरि वन मार्ग स्थित संत प्रेमानंद महाराज के गुरु संत गौरांगीशरण महाराज की कुटिया के समीप सूखी नाली के किनारे एक कपड़े में बांधकर नवजात बालिका को कोई रात के अंधेरे में छोड़कर चला गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने 9 बजे वहां सेवाकुंज दर्शन करने के लिए जा रहे संत के सेवक वराहा घाट निवासी अभिषेक शर्मा को नवजात दिखी। अभिषेक और उनका एक साथी नवजात को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद नवजात का नाल काटा और उसके माथे और शरीर पर लग रहा रक्त साफ कर जन्म के समय लगने वाले टीके भी लगाए।
विज्ञापन

अस्पताल लाए सेवक ने बताया कि सुबह प्रतिदिन की तरह सेवाकुंज मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। तभी नाली के सहारे नवजात मिली। रात में ठंड के कारण नवजात के सूजन आ गई थी। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅक्टर वंदना अग्रवाल ने बताया कि नवजात की स्थिति से पता चलता है कि वह कुछ ही घंटे पहले जन्मी है। जन्म के समय लगने वाले सभी सभी टीके लगाए गए हैं। नवजात बच्ची ठीक है। उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया है। उसे एसएनसीयू मथुरा के लिए रेफर कर दिया है। यहां किसने उसे छोड़ा इसका पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed