फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sanghi ideology reaches door to door, preachers should be in villages and settlements: Bhagwat

घर-घर पहुंचे संघी विचारधारा, गांवों, बस्ती में हों प्रचारक : भागवत

Fri, 25 Aug 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 25 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sanghi ideology reaches door to door, preachers should be in villages and settlements: Bhagwat
मथुरा। घर-घर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा पहुंचे, लोगों में राष्ट्रवाद की भावना पैदा की जाए। यह तभी संभव होगा जब गांव-गांव, बस्ती-बस्ती में संघ की शाखाएं लगेंगी, विस्तारक बनाए जाएंगे और उनको युवाओं को संघ से जोड़ने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन


संघ के विस्तार के लिए यह गुरुमंत्र क्षेत्रीय व प्रांत विस्तारकों को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने वृंदावन के केशवधाम में आयोजित दो दिवसीय बैठक में दिए। बृहस्पतिवार शाम छह बजे बैठक का समापन होने के बाद मोहन भागवत और संघ पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों को रवाना हो गए।
विज्ञापन


संघ को 2025 में 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ऐसे में संघ के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। स्वर्ण शताब्दी समारोह को जोर-शोर से मनाने की तैयारियां चल रही हैं। इन्हीं तैयारियों की रणनीति बनाने को मोहन भागवत और सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले वृंदावन के केशव धाम में मंगलवार शाम को आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार और बृहस्पतिवार को छह सत्रों में पश्चिम क्षेत्र से उत्तराखंड, मेरठ और ब्रज प्रांत के प्रचारक व कार्यकारिणी, पूर्व क्षेत्र से गोरखपुर, अवध और काशी प्रांत के प्रचारक, कार्यकारिणी और दोनों क्षेत्रीय प्रचारक संग बैठक हुई। इनको जिम्मेदारी दी गई है कि संघ का विस्तार किया जाए, गांव-गांव और बस्ती-बस्ती विस्तारक बनाए जाएं। शाखाएं आयोजित की जाएं। लोगों में हिंदुत्व की अलख जगाई जाए। राष्ट्रवाद के मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाए।


भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई बैठक, रवाना हुए पदाधिकारी
आरएसएस की बैठक केशवधाम में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर कोई भी कोताही नहीं बरती। सुरक्षा का आलम यह रहा कि वृंदावन के होटलों में बाहर से आए लोगों पर भी निगाह रखी गई। बैठक के बाद बृहस्पतिवार शाम को संघ के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों को रवाना हो गए।



साध्वी ऋतंभरा ने मोहन भागवत को बांधी राखी
वात्सल्य ग्राम की प्रमुख साध्वी ऋतंभरा ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। उनको राखी भी बांधी। कई मुद्दों पर उनके साथ चर्चा भी की। करीब 20 मिनट की यह मुलाकात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed