फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Samyak's unbeaten 50-run innings led Bumrah Swingers to victory on the last ball.

Mathura News: सम्यक की नाबाद 50 रन की पारी से अंतिम गेंद पर जीती बुमराह स्विंगर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Samyak's unbeaten 50-run innings led Bumrah Swingers to victory on the last ball.
क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी। 
मथुरा। क्रिकेट अकादमी फॉर एक्सीलेंस के तत्वाधान में सीपी क्रिकेट एकेडमी में चल रही यश चौधरी मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट लीग का दूसरा मैच बृहस्पतिवार को हुआ। मैच तेंदुलकर मास्टर और बुमराह स्विंगर्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बुमराह स्विंगर्स ने अंतिम गेंद पर 4 रन बनाते हुए मैच को दो विकेट जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तेंदुलकर मास्टर की टीम ने कप्तान शिवांग शर्मा के नेतृत्व में निर्धारित 30 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। टीम की ओर से हर्षित यादव ने 47 रन की पारी खेली। बुमराह स्विंगर्स की ओर से हार्दिक राजपूत ने दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य प्राप्त करने आई बुमराह स्विंगर्स की टीम ने अंतिम गेंद पर 4 रन बनाकर 30 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

टीम की जीत के नायक सम्यक सिकरवार रहे। उन्होंने नाबाद 50 रन की शानदार पारी खेली। तेंदुलकर मास्टर की ओर से युगल चौधरी और लव सैनी ने दो-दो विकेट लिए। सम्यक सिकरवार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग समीर खान और अतुल तिवारी ने की। इस दौरान रामकुमार चौधरी, हेमंत उपाध्याय, मनोज बघेल, आकाश सोलंकी, अनिल कुमार आचार्य, दीप सोलंकी, कैलाश सोलंकी, नीरज कुमार और जगदीश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed