{"_id":"68d98a09402ccf13ff0fbaba","slug":"samples-were-collected-for-12-food-items-including-ghee-khoya-and-oil-mathura-news-c-369-1-sagr1038-136677-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: घी, खोया और तेल समेत 12 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: घी, खोया और तेल समेत 12 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
विज्ञापन
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने रविवार को अभियान चलाकर घी, खोया और तेल समेत कुल 12 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। सभी नमूने जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप के निर्देशन में चलाए गए अभियान में टीम ने नंदगांव से सरसों के तेल के दो, बेसन और खोया का एक-एक नमूना भरा। इसके अलावा विकास मार्केट स्थित डेयरी से घी और खोया का एक-एक नमूना, जाजन पट्टी से खोया का, छोली बलदेव से खोया का, बलदेव से सरसों के तेल का, सौंख से पेड़े का, वृंदावन और गोवर्धन से सरसों के तेल के एक-एक नमूने लिए।
इसके साथ ही पुराने आलू को केमिकल से धोकर नए आलू के स्थान पर बेचने की शिकायतों पर टीम नवीन मंडी, कोसीकलां सब्जी मंडी, गोवर्धन सब्जी मंडी, गोविंदगंज सब्जी मंडी के साथ ही कोल्ड स्टोरेज में भी पहुंची। टीम ने विक्रय किए जा रहे आलू की जांच की। हालांकि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह, दलबीर सिंह, भारत सिंह, अरुण कुमार, मोहर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रीना शर्मा और रामनरेश सिंह शामिल रहे।