फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   saint started protesting by climbing on balcony of second floor of temple In Bharatpur

संत कर रहे प्रदर्शनः इस वजह से मंदिर की दूसरी मंजिल के छज्जे पर चढ़ा संत, बोला-कूद जाने को मजबूर हूं

Mon, 13 Feb 2023 08:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 08:56 PM IST
सार

भरतपुर में साधु-संत उपस्वास्थ्य केंद्र के बनने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह केंद्र मंदिर की जमीन पर बन रहा है। इसी बीच एक संत मंदिर की दूसरी मंजिल के छज्जे पर चढ़ गया और कूद जाने की धमकी देने लगा। 
 

विज्ञापन
saint started protesting by climbing on balcony of second floor of temple In Bharatpur
मंदिर की छत पर चढ़कर विरोध जताते संत बालक दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर में सोमवार को एक संत ने मंदिर की दूसरी मंजिल के छज्जे पर चढ़कर सनसनी फैला दी। वह वहां से कूद जाने की धमकी देने लगा। लोगों ने देखा तो उसे समझाने का प्रयास किया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।  
विज्ञापन


दरअसल, डीग-नगर मार्ग पर पान्हौरी स्थित काईका मंदिर के पास उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया जा रहा है। साधु संत इसका विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर पिछले आठ दिन से धरना-प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसी के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन क आठवें दिन संत बालकदास मंदिर की दूसरी मंजिल के छज्जे पर चढ़ गए। यहां से कूद जाने की धमकी देने लगे। 
विज्ञापन

साधु-संतों के साथ-साथ ग्रामीणों में सनसनी फैल गई

संत बाबा बालकदास के इस प्रदर्शन से धरनास्थल पर मौजूद साधु-संतों के साथ-साथ ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। सूचना पर तहसीलदार पुष्कर सिंह, एडीशनल एसपी रघुवीर सिंह कविया, सीओ आशीष कुमार प्रजापत, थानाधिकारी सदर हवासिंह मौके पर पहुंच गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद संत को किसी तरह समझाकर नीचे उतारा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कलक्टर ने सिवायचक भूमि आंवटित की है

ज्ञात हो कि उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए जिला कलक्टर की ओर से सिवायचक भूमि आंवटित की गई है। इसको साधु संत मंदिर की जमीन बता रहे हैं। इसके लेकर पिछले आठ दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को संत के इस प्रदर्शन से क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed