फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saint Kulvinder Das expressed concern over the plight of Yamuna river

Mathura News: संत कुलविंदर दास ने यमुना नदी की दुर्दशा पर चिंता जताई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Saint Kulvinder Das expressed concern over the plight of Yamuna river
सत्संग में मौजूद संत व अन्य
वृंदावन। पवित्र रासमंडल में पंजाब से आए सतगुरु दरबार द्वारा तीन दिवसीय सत्संग महोत्सव का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम का समापन ठाकुरजी की आरती और संतों के विचारों के साथ हुआ।
विज्ञापन


संत कुलविंदर दास महाराज ने कहा तीन दिनों तक विभिन्न प्रांतों से आए भक्तों ने सत्संग का लाभ उठाया और वृंदावन की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया। उन्होंने यमुना नदी की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सबको मिलकर यमुना शुद्धिकरण के लिए प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


ठाकुर राधा दामोदर मंदिर के सेवायत कनिका प्रसाद गोस्वामी ने कहा कि वृंदावन वही आता है जिसे राधारानी बुलाती हैं। बड़े रासमंडल के महंत लाडली शरण महाराज ने श्रीधाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह वह भूमि है जहां ठाकुरजी ने महारास रचाया और हर भक्त को यहां आकर भक्ति में लीन हो जाना चाहिए। संचालन ठाकुर राधा दामोदर मंदिर के अंगसेवी दामोदर चंद्र गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed