फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saint Karshni Divyanand Maharaj of Ramanreti Ashram has merged into the five elements

Mathura News: रमणरेती आश्रम के संत कार्ष्णि दिव्यानंद महाराज पंचतत्व में विलीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Saint Karshni Divyanand Maharaj of Ramanreti Ashram has merged into the five elements
फोटो। महावन संत कार्ष्णि दिव्यानंद महाराज के पार्थिव शरीर को आश्रम की परिक्रमा करते हुए संत एव
महावन (मथुरा)। महावन कार्ष्णि रमणरेती आश्रम, महावन के वरिष्ठ संत व पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज के निकटतम सहयोगी संत कार्ष्णि दिव्यानंद महाराज (50) का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे नासिक के त्र्यंबकेश्वर में अनुष्ठान संपन्न कर राजधानी एक्सप्रेस से मथुरा लौट रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

आश्रम से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8 बजे ट्रेन से मथुरा रवाना होने के कुछ समय बाद ही दिव्यानंद महाराज को दिल का दौरा पड़ा। ट्रेन में मौजूद एक डॉक्टर ने तत्काल प्राथमिक उपचार किया, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा अटैक पड़ गया। जलगांव रेलवे स्टेशन पर उन्हें उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

निधन की सूचना मिलते ही महावन स्थित रमणरेती आश्रम में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे उनका पार्थिव शरीर आश्रम लाया गया। यहां संतों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंचगव्य से स्नान कराया। इसके उपरांत हरिनाम संकीर्तन करते हुए आश्रम की परिक्रमा कराई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार अपराह्न 3 बजे यमुना तट पर विधि-विधान के साथ उन्हें समाधि दी गई। इस दौरान कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज, कार्ष्णि गोविंदानंद महाराज, कार्ष्णि दिलीप महाराज, कार्ष्णि नागेंद्र महाराज समेत अनेक संत, शिष्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

फोटो। महावन  संत कार्ष्णि दिव्यानंद महाराज के पार्थिव शरीर को आश्रम की परिक्रमा करते हुए संत एव

फोटो। महावन संत कार्ष्णि दिव्यानंद महाराज के पार्थिव शरीर को आश्रम की परिक्रमा करते हुए संत एव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed