फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sailors are angry over speedboats running along with cruise ships

Mathura News: क्रूज के साथ स्पीड बोट चलने पर नाविकों में आक्रोश, की महापंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sailors are angry over speedboats running along with cruise ships
केशीघाट पर क्रूज एवं स्पीड बोट के विरेाध हुई महापंचायत में शामिल नाविक।
वृंदावन। पिछले एक वर्ष से वृंदावन के घाटों के बीच क्रूज के संचालन का नाविकों द्वारा किया जा रहा विरोध एक बार फिर जोर पकड़ गया। एजेंसी द्वारा क्रूज के साथ स्पीड बोट चलाने और विरोध करने पर नाविकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर नाविकों ने केशीघाट पर सोमवार को महापंचायत की। कांग्रेस नेताओं ने नाविकों की मांगों का समर्थन किया और वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं घाट पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को नाविकों ने ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन



सोमवार सुबह केशीघाट पर नाविकों ने नावों का संचालन बंद कर महापंचायत की। इसका नेतृत्व करते हुए नाविक बलवीर निषाद एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने कहा कि क्रूज का संचालन मथुरा-वृंदावन के बीच प्रस्तावित था, लेकिन क्रूज का संचालन वृंदावन के घाटों के बीच हो रहा है। जब यमुना का जल स्तर कम होने पर क्रूज का संचालन नहीं हो पा रहा है तो स्पीड बोट घाटों पर चलाई जा रही हैं। इससे निषाद समाज के एक हजार नाविकों का रोजगार प्रभावित हो रहा हैं।
विज्ञापन


रोजगार छिनने का विरोध करने पर नाविकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर उनका दमन किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि क्रूज और स्पीड बोट का संचालन बंद किया जाए, उनके विरुद्ध दर्ज एफआईआर वापस ली जाए। नाविकों के समर्थन करने पहुंचे पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि सरकार दोमुंही है। एक तरफ दबे कुचले समाज के उत्थान की बात करती है तो दूसरी तरफ उनका रोजगार छीन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्रूज और स्पीड बोट बंद होनी चाहिए, या फिर इनका संचालन नाविकों को दिया जाए। उन्होंने बताया कि इस समस्या के निदान के लिए उन्होंने डीएम, एसएसपी से बात कर समस्या का निदान करने और मुकदमा वापस लेने की मांग की है। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस निषाद समाज पर हो रहे अत्याचार को सहन नहीं करेगी। कांग्रेस नेता कुंवर सिंह निषाद, मुकेश धनगर एवं कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने चेतावनी दी कि यदि क्रूज एवं स्पीड बोट का संचालन बंद नहीं हुआ और नाविकों पर लगी एफआईआर समाप्त नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


उन्होंने कहा कि वह न सिर्फ धरना प्रदर्शन करेंगे बल्कि यमुना में जल समाधि लेंगे। इस बीच नाविकों ने कांग्रेस नेताओं के साथ सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार को ज्ञापन दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने नाविकों से पांच सदस्यीय कमेटी बनाने को कहा है। ताकि प्रशासन और नाविकों के बीच संवाद हो सके, साथ ही समस्या का निदान हो सके। महापंचायत में अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक, एसीएम अजीत सिंह, सीओ सदर संदीप सिंह, चंद्रमोहन जायसवाल, कैलाशी, पप्पू निषाद, रामगोविंद, कालीचरन, परशुराम, राजेंद्र निषाद, कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed