{"_id":"57e580684f1c1b9b3ba8248c","slug":"sahun-have-escaped-from-police-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग करते हुए दीवार फांदकर भागा साहून","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग करते हुए दीवार फांदकर भागा साहून
अमर उजाला कोसीकलां/मथुरा
Updated Sat, 24 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान का मोस्टवांटेड अपराधी साहून एक बार फिर पुलिस पर गोलियां बरसाते हुए भाग निकला। इस बार पुलिस विशंभरा गांव में उसके घर तक पहुंच गई थी। पुलिस को देखकर साहून ने फायरिंग की और दीवार फांदकर भाग गया। कई थानों की फोर्स गांव में पहुंच गई थी लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
शुक्रवार की दोपहर कोसीकलां थाना पुलिस साहून की तलाश में उसके गांव विशंभरा पहुंची और घर के बाहर ही पुलिस की जीप खड़ी कर दी गई। इसी दौरान साहून को भनक लगी तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने फायर किए। गोलीबारी के बीच साहून दीवार फांदकर भाग गया।
थानाध्यक्ष कोसीकलां ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मैसेज फ्लैश होने के साथ ही एसओजी समेत कई थानों की फोर्स ने गांव को घेर लिया। कांबिंग चलती रही लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। साहून के घर से बाहर से पुलिस ने सफेद रंग की इनोवा बरामद कर ली है। गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि गाड़ी चोरी की हो सकती है। हालांकि पुलिस वालों ने भागते हुए केवल साहून को ही देखा था लेकिन माना जा रहा है कि उसके साथी भी रहे होंगे।
विज्ञापन
साहून पर दर्ज हैं 45 मुकदमे
साहून पर चार राज्यों में 45 मुकदमे दर्ज हैं। हत्या, लूट और अपहरण के तमाम मामले चल रहे हैं। पुलिस पर हमले के ही 10 केस उस पर हैं। हालांकि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा। मुठभेड़ में भी वह हमेशा पुलिस पर हावी रहा।
एनकाउंटर की स्क्रिप्ट तो नहीं लिख रही पुलिस
गुरुवार को आईजी सुजीत पांडेय जब मथुरा पहुंचे थे तो उन्होंने पुलिस कप्तान बबलू से कहा था कि उन्हें साहून चाहिए। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाए। आज कोसीकलां पुलिस साहून के घर पहुंच गई। मुठभेड़ हो गई। गोलियां चलीं लेकिन किसी के एक छर्रा तक नहीं लगा है। बार बार फायरिंग होना। साहून का भाग जाना। कहीं यह सब एनकाउंटर की स्क्रिप्ट तो नहीं लिखी जा रही है। उस पर इनाम की रकम भी लगातार बढ़ रही है। मथुरा से 15 हजार, दिल्ली से 25000, राजस्थान से 10 हजार और हरियाणा से 50 हजार का इनाम है।