फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saffron flag hoisted at religious place during procession in Mathura Video went viral

UP: शोभायात्रा के दौरान धर्मस्थल पर भगवा झंडा फहराया... फेसबुक पर वीडियो किया वायरल; पुलिस ने दो को पकड़ा

Wed, 24 Jan 2024 12:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Jan 2024 12:43 PM IST
विज्ञापन
Saffron flag hoisted at religious place during procession in Mathura Video went viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार को मथुरा के थाना फरह के गांव बेरी में एक धर्मस्थल पर तीन किशोरों ने भगवा झंडा लगा दिया और इसे अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो किशोरों को हिरासत में लिया है। हालांकि मंगलवार शाम तक तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि तीन लड़के धर्मस्थल पर भगवा ध्वज लगा रहे हैं। इसके बाद इसकी वीडियो बनाते हैं और अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए पोस्ट करते हैं। जैसे ही इसकी जानकारी समुदाय विशेष के लोगों को मिलती है, वे दूसरे पक्ष के लोगों से बात करते हैं। इसके बाद धर्मस्थल से झंडा उतार दिया जाता है। 
विज्ञापन


शाम करीब आठ बजे समुदाय विशेष के कुछ लोग फरह थाने पहुंचकर शिकायत देते हैं। इसके बाद पुलिस आरोपी लड़कों की पहचान कर उनमें से दो को हिरासत में ले लेती है, वहीं फेसबुक अकाउंट से पोस्ट डिलीट कर देती है। इंस्पेक्टर फरह कमलेश सिंह ने बताया फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा के दौरान लगाया झंडा
पुलिस का कहना है कि सोमवार को गांव में रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकल रही थी। इसमें ये लड़के भी शामिल थे। इन्होंने पहले मंदिर पर भगवा झंडा लगाया। बताया जा रहा है कि इन्होंने वहां मौजूद समुदाय विशेष के लोगों से पूछा कि आपके धर्मस्थल पर भी झंडा लगा दें क्या, जिसे पर उन्होंने आपत्ति नहीं जताई।
Trending Videos

दोनों समुदायों की पंचायत
इस घटना के बाद ग्राम प्रधान जीतपाल सिंह और ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह की अध्यक्षता में दोनों समुदाय के मौजिज लोगों की पंचायत हुई। अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी नाबालिग हैं। अनजाने में गलती कर दी। आगे ऐसी कोई घटना नहीं होगी। लिखित में यह आश्वासन देने पर विवाद शांत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed