फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Safai Karmachari Union warned of hunger strike

Mathura News: सफाई कर्मचारी संघ ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Safai Karmachari Union warned of hunger strike
72 घंटे में मांगे नहीं मानने पर ठप होगी सफाई व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। पांच सूत्रीय मांगें पूरी नहीं करने पर उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। संघ ने एलान किया है कि आगामी 72 घंटे में उनकी मांगें नहीं मानी गई तो भूख हड़ताल शुरू करने के साथ ही सफाई कार्य बंद कर देंगे।

बैकलॉग सफाई कर्मचारियों को दूसरे पटलों से हटाकर सफाई कार्य में लगाए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। संघ ने नगर आयुक्त से साफ कह दिया है कि बैकलॉग सफाई कर्मचारियों को उनके काम पर वापस नहीं लाया गया तो 72 घंटे बाद भूख हड़ताल की शुरुआत होगी। इस संबंध में मंगलवार को संघ के दो दर्जन से ज्यादा सदस्यों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नगर आयुक्त शशांक चौधरी को ज्ञापन सौंपा। इसमें सफाई कार्य छोड़कर अन्य पटलों पर काम कर रहे कर्मचारियों को वापस सफाई कार्य पर लगाए जाने की मांग की। इसके अलावा 400 नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती किए जाने, डूडा सफाई कर्मियों का वेतन 395 रुपये प्रतिदिन किए जाने, मौसम के अनुसार वर्दी दिए जाने और सुबह की हाजिरी 7 बजे किए जाने की मांग की है। प्रदेश महामंत्री विक्की वाल्मीकि ने बताया कि नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। मांग नहीं मानी गई तो बुधवार को माइक लेकर जगह-जगह प्रदर्शन के संबंध में प्रचार किया जाएगा। बृहस्पतिवार को नगर कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो शुक्रवार से भूख हड़ताल की शुरुआत की जाएगी। संघ के पदाधिकारियों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि 100 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों से दूसरे पटलों का काम क्यों करवाया जा रहा है। जबकि शहर की सफाई व्यवस्था के लिए कम से कम 400 और सफाई कर्मचारियों की जरूरत है। इस दौरान सिद्धार्थ भाटिया, कुनाल ठाकुर, संदीप वाल्मीकि, भूरा वाल्मीकि, बबलू वाल्मीकि, आदर्श चौधरी, प्रशांत वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed