फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sadhu arrested from Uttarakhand in land fraud case

Mathura News: जमीन फर्जीवाड़े के मुकदमे में उत्तराखंड से साधु गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Sadhu arrested from Uttarakhand in land fraud case
मथुरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने जमीन की फर्जी वसीयत के मामले में दर्ज मुकदमे में एक साधु को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि दिगंबर अरुणपुरी निवासी हरिहर कैलाश ज्ञानपीठ, कैलाश गेट, जिला टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड मूल नाम व पता सुदीप परमानिक निवासी बाब बाजार, कोलकाता को हरिहर कैलाश ज्ञानपीठ आश्रम से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

9 सितंबर 2023 को रविंद्र गुप्ता एडवोकेट वसुंधरा एंक्लेव की तहरीर पर गोवर्धन चौराहा स्थित एक बेशकीमती जमीन का फर्जी बैनामा किए जाने के संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया था। दिगंबर अरुणपुरी उक्त फर्जी बैनामे में गवाह है। इंस्पेक्टर क्राइम संजीव कुमार दुबे इस मामले की विवेचना कर रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल मनोज कुमार, कपिल कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed