फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sadak nirmaan mein baadha ban rahe atikraman ko hataaya

Mathura News: सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
sadak nirmaan mein baadha ban rahe atikraman ko hataaya
मथुरा। महाविद्या कॉलोनी में अतिक्रमण हटवाती निगम की टीम। - फोटो : mathura
मथुरा। नगर निगम की टीम ने बुधवार को गोविंद नगर एवं महाविद्या कॉलोनी में अतिक्रमण हटवाया। सड़क निर्माण में यह अतिक्रमण बाधा बन रहा था। निगम की कार्रवाई के दौरान कुछ भवन स्वामी विरोध करने लगे। लोगों के विरोध के बाद टीम स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देकर वापस लौट गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आसपास गोविंद नगर एवं महाविद्या काॅलोनी में स्मार्ट रोड बनाया जा रहा है। करीब 23 करोड़ रुपये से स्मार्ट रोड एवं सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी प्रवर्तन दल की टीम के साथ 80 फुटा मार्ग स्थित यादव चौराहे पर पहुंचे। यहां से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू की। टीम ने घरों के सामने नाली पर बनाए गए चबूतरा को तोड़ दिया। टीम ने महाविद्या कॉलोनी में अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया। टीम की कार्रवाई के दौरान भवन स्वामी विरोध करने लगे। लोगों का कहना था कि अब तक नगर निगम ने इस संंबंध में कोई नोटिस भी जारी नहीं किया है और अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य हो रहा है। सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटवाया गया है। करीब आधा दर्जन भवन स्वामियों ने विरोध किया है, इस पर उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस के बाद भी अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाए जाने पर टीम द्वारा हटवाया जाएगा।


......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed