{"_id":"678bfe2414d8772f780fd908","slug":"sadak-haadase-mein-sanvidaakarmee-kee-maut-mathura-news-c-29-1-agr1017-344553-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सड़क हादसे में संविदाकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सड़क हादसे में संविदाकर्मी की मौत
विज्ञापन
राया(मथुरा)। राया-अलीगढ़ मार्ग पर शुक्रवार रात किसी वाहन ने बिरहना के निकट ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार बिजली विभाग के संविदाकर्मी को चपेट में ले लिया। हादसे में घायल कर्मी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
थाना राया क्षेत्र के गांव विसावली निवासी दिगंबर सिंह (29) विद्युत विभाग में संविदा कर्मी थे। परिजनों ने बताया कि बताया कि शुक्रवार रात में अलीगढ़ जिले के बेसवा बिजली घर से ड्यूटी कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। राया-अलीगढ़ मार्ग पर बिरहना के निकट किसी वाहन ने पीछे टक्कर मार दी। हादसे में दिगंबर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही घर के लोग पहुंचे और निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इससे पूर्व ही उनकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि बेसवा में तैनात संविदा कर्मी की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।