{"_id":"6478f03f5e4d00689d0f7384","slug":"ruckus-in-the-hospital-on-the-death-of-the-young-man-mathura-news-c-160-1-sagr1034-61-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: युवक की मौत पर परिजन का अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: युवक की मौत पर परिजन का अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
कोसीकलां। थाना रोड स्थित एक नर्सिग होम में ऑपरेशन के बाद टांके कटवाने आए युवक की मौत के बाद परिजन ने हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों को समझा-बुझाकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
छाता निवासी शाहरुख 21वर्ष 9 मई को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसके पैर में फ्रैक्चर था। 11 मई को नर्सिग होम में युवक काे ऑपरेशन के बाद छुट्टी दे दी। बुधवार को परिजन शाहरुख के पैर में लगे टांकों को कटवाने के लिए अस्पताल लेकर आए। युवक टांके कटवा कर दवा लेकर घर चला गया। इसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी, तो परिजन दोबारा नर्सिग होम लेकर पहुंचे।
जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मथुरा रेफर कर दिया, वहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे अलीगढ़ ले गए। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की जानकारी होने पर शाम को करीब साढ़े सात बजे परिजन एवं ग्रामीण नर्सिग होम पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद