{"_id":"67bde8f492c14369c7072415","slug":"ruckus-in-char-dham-temple-employees-got-angry-on-getting-low-salary-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: चार धाम मंदिर में हंगामा...कम वेतन मिलने पर फूटा कर्मचारियों का आक्रोश, पुलिस ने संभाली स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: चार धाम मंदिर में हंगामा...कम वेतन मिलने पर फूटा कर्मचारियों का आक्रोश, पुलिस ने संभाली स्थिति
Tue, 25 Feb 2025 09:29 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 25 Feb 2025 09:29 PM IST
सार
मंदिर में कर्मचारियों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि तय वेतन से कम दिया जा रहा है। माैके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के चौमुहां थाना जैंत क्षेत्र में छटीकरा स्थित चार धाम मंदिर के गेस्ट हाउस में काम करने वाले कर्मचारियों ने मंगलवार को हंगामा किया। शोषण करने का आरोप लगाया। तय वेतन से कम मिलने पर आक्रोश जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
मंदिर के गेस्ट हाउस में हाउसकीपिंग का काम करने वाले सरन दास, भगवान सिंह, पवन कुमार आदि का आरोप था कि प्रबंधन उन्हें तय वेतन से कम दे रहा है। प्रबंधन की मंशा के अनुरूप काम न करने पर उनके साथ अभद्रता की जाती है।
कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें काम से निकालने की धमकी दी जा रही हैं। कर्मचारियों ने सहायक श्रम आयुक्त को भी शिकायत दी। इसमें बताया कि काम देते वक्त उन्हें 17600 रुपये वेतन देने का वादा किया गया था। ईपीएफ व ईएसआईसी का अंशदान काटकर 14600 दिया जाना तय था।
विज्ञापन
जब वेतन की मांग की तो उन्हें 11600 रुपये दिए गए। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।