फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RTE: Third-Phase Lottery to be Held on March 27

आरटीई : तीसरे चरण की लॉटरी 27 मार्च को निकलेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
RTE: Third-Phase Lottery to be Held on March 27
मथुरा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तीसरे चरण का बुधवार को अंतिम दिन था। इस दौरान जनपद में 650 से अधिक अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश दिलाने की व्यवस्था है। तीसरे चरण के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद 27 मार्च को लॉटरी के माध्यम से विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले पहले और दूसरे चरण में कुल 1760 बच्चों को विद्यालय आवंटित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इन बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया संबंधित विद्यालयों में जारी है। जिन बच्चों का चयन हो चुका है, उनके अभिभावकों से समय पर स्कूल में जाकर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। तीसरे चरण में चयनित बच्चों की सूची पोर्टल के साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed