{"_id":"b4c1ba9e9f6e0ca4819ff739d348276d","slug":"rss-path-sanchalan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 22 Oct 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
विजयादशमी के अवसर पर आरएसएस के स्वयंसेवकों ने गुरुवार को शहर में दो स्थानों पर पथ संचलन किया। इस दौरान शस्त्र पूजन भी किया गया।
केशव नगर में पथ संचलन की शुरुआत गायत्री तपोभूमि के सामने स्थित श्रीकृष्ण चंद्र गांधी इंटर कालेज से हुई। यहां सर्वप्रथम शस्त्र पूजन किया गया। गण गीत, एकल गीत और अमृत वचन हुए।
इस दौरान ब्रज प्रांत बौद्धिक प्रमुख कृष्णकुमार कन्नौजिया ने कहा कि यह उत्सव राष्ट्र की पहचान है। उत्सव श्रेष्ठ परंपरा और प्राचीन संस्कृति का स्मरण कराता है। आपस में प्रेम, संगठन और देशप्रेम की भावना पैदा करता है।
उन्होंने बताया कि आज के ही दिन डा. हेडगेवार ने आरएसएस की स्थापना की थी। तदोपरांत नगर कार्यवाह संजय शर्मा के निर्देशन में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने कदम ताल करते हुए पथ संचलन किया।
विज्ञापन
इस दौरान कई स्थानों पर स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा की गई। इसमें ए भारद्वाज,डा. रोशन लाल, चंद्रभान, ओमप्रकाश, दुर्गा प्रसाद, निरुपम, जगदीश आदि शामिल हुए।
एक और पथ संचलन रिफाइनरी नगर क्षेत्र में गोकुल नगर से हुआ। पथ संचलन में 250 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। हथियारों की पूजा-अर्चना की।
स्वयंसेवकों ने भारत माता के चित्र के साथ कदम्ब बिहार कालोनी, राची बांगर, औंकारेश्वर, नरसीपुरम कालोनी, इंदूपुरम कालोनी, राधाकृष्णधाम, पंचवटी, औरंगाबाद होते हुए बौहरे जी की बगीची वनखंडी तक पथ संचलन किया।
इस दौरान जगह-जगह पुष्प बरसा कर लोगों ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। पथ संचलन में प्रदीप कुमार, बीके गुप्ता, कुंवर सिंह निषाद, अमन ठाकुर, कैलाश चन्द, कमल कौशिक, हेमेन्द्र चौधरी, योगेश कुमार, हेमेन्द्र, विपिन कुमार, अनन्त सारस्वत, पूरन लाल आदि साथ चल रहे थे।