{"_id":"6abab1053ea0d6d13b0c2bb9","slug":"rs-140-lakh-and-gold-jewelry-stolen-from-a-locked-house-mathura-news-c-412-1-mt21004-12265-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बंद मकान से 1.40 लाख रुपये और सोने के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बंद मकान से 1.40 लाख रुपये और सोने के जेवर चोरी
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैत क्षेत्र की आझई चौकी क्षेत्र के कस्बा चौमुहां के थोक मनी मोहल्ले में रविवार रात बंद मकान को निशाना बनाकर चोर 1.40 लाख रुपये की नकदी और सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची जैत थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
थोक मनी मोहल्ला निवासी विष्णु ने बताया कि वह रविवार रात परिवार के साथ पसोली रोड स्थित अपने निर्माणाधीन प्लॉट पर सोने गए थे। सोमवार सुबह घर लौटने पर कमरे की कुंडी खुली मिली। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी 1.40 लाख रुपये की नकदी, एक सोने का मंगलसूत्र और एक सोने की चेन गायब थी। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। इसके बाद जैत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जैत थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की जाएगी। संवाद