फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RPF will use drones to prevent stone-pelting on trains.

Mathura News: ट्रेनों में पत्थरबाजी रोकने के लिए आरपीएफ लेगी ड्रोन का सहारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
RPF will use drones to prevent stone-pelting on trains.
रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते आरपीएफ कमाडेंट राजमोहन पिचाई। संवाद
कोसीकलां। आरपीएफ के कमांडेंट राजमोहन पिचाई ने कहा कि ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं रोकने के लिए रेलवे ने सख्ती बढ़ा दी है। ट्रेनों पर पथराव रोकने, निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आरपीएफ ड्रोन का सहारा लेगी। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। शनिवार को आरपीएफ कमांडेंट ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले स्टेशन पर पहुंचकर प्लेटफार्म एक और दो व तीन, चार पर पहुंचकर संदिग्ध यात्रियों तथा सीसी टीवी कैमरों की जांच की। उन्होंने प्लेटफार्म पर वेटिंग रूम, वेटिंग हॉल, आदि स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पिचाई ने कहा कि पिछले दिनों होडल रेलवे स्टेशन के समीप ताज एक्सप्रेस पर लोहे की पाइप फेंकने की घटना और पत्थरबाजी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे है। ज्यादातर घटनाओं में बच्चों का हाथ नजर आ रहा है। इसके लिए कोसी आरपीएफ थाने पर 16 कैमरे लगाए गए हैं। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यात्रियों को बेहतर सुरक्षा देने के लिए प्रयासरत है। जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कमाडेंट ने बताया कि ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं रोकने के लिए रेलवे ने सख्ती बढ़ा दी है। निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आरपीएफ ड्रोन का सहारा लेगी। आरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन के जरिये रेलवे ट्रैक व आसपास के क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अगर कोई संदिग्ध गतिविधि, शरारती तत्व या ट्रेन पर पथराव करते हुए व्यक्ति दिखाई देता है तो तुरंत उसे गिरफ्तार किया जाएगा। आरपीएफ व जीआरपी कर्मी रेलवे ट्रैक के किनारे नियमित पैदल गश्त भी कर रहे हैं। उन इलाकों में ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, जहां ट्रेन पर पथराव की घटनाएं होती हैं। वहां सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed