{"_id":"67b9fba5add7f80df2021b53","slug":"ropeway-security-guards-beat-up-pilgrims-from-mumbai-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: राधारानी के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं से मारपीट, रोप-वे के सुरक्षा गार्डों पर आरोप; मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: राधारानी के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं से मारपीट, रोप-वे के सुरक्षा गार्डों पर आरोप; मुकदमा दर्ज
Sat, 22 Feb 2025 10:01 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:01 PM IST
सार
रोप-वे के सुरक्षा गार्ड गलत तरीके से श्रद्धालुओं को अंदर घुसा रहे थे। गायक के परिवार ने विरोध किया। इस पर सुरक्षा गार्डों ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से की मारपीट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के बरसाना में राधारानी के दर्शन करने आए मुंबई के गायक के साथ रोप-वे की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्डों ने मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो गार्डों को हिरासत में लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद निर्वाल ने बताया कि शनिवार को मुंबई के एलजे रोड माहिम निवासी गायक विशाल खोसला अपने परिवार के साथ बरसाना में राधारानी के दर्शनों के लिए आए। दोपहर में टिकट काउंटर से टिकट लेकर लाइन में खड़े थे।
तभी रोपवे की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्डों ने निकास गेट से कुछ लोगों को अंदर घुसाया। उन्होंने इसका विरोध किया तो सुरक्षा गार्डों ने गायक और उनके परिजन को पीट दिया। थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने बताया कि दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में ले लिया है।