फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   roof of room of primary school collapsed located on Shergarh Road in Mathura

UP News: भरभराकर गिरी प्राथमिक विद्यालय के कमरे की छत, एक और कमरा जर्जर; अभिभावक बच्चों को भेजने में डर रहे

Thu, 26 Sep 2024 02:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 02:09 PM IST
सार

मथुरा में बारिश के बाद एक प्राथमिक विद्यालय के कमरे की छत भरभराकर गिर गई। उसी विद्यालय का एक और कमरा जर्जर है। इसको देखते हुए अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं। 

विज्ञापन
roof of room of primary school collapsed located on Shergarh Road in Mathura
छाता में प्राथमिक विद्यालय के कमरे की छत गिर गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के छाता क्षेत्र में बुधवार को तेज बारिश हुई। इसके बाद देर शाम क्षेत्र शेरगढ़ रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे की छत भरभराकर गिर गई। हादसा देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों में चर्चा रही दिन पढ़ाई के समय छत गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन


विद्यालय की जर्जर अवस्था को देखते हुए लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं। विद्यालय की प्रथानाचार्या शोभा अग्रवाल ने बताया कि मूसलाधार बारिश के बाद देर शाम एक कमरे की छत गिर गई है। इसकी जनकारी आसपास के लोगों ने मुझे फोन पर दी है। 
विज्ञापन


बताया कि मैनें उसी समय फोन पर ही लोगों से फोटो मंगवाए। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह जाकर देखा तो कमरे की पूरी छत गिर चुकी थी। साथ ही एक कमरे की और जर्जर हालत है। इसकी लिए मैंने बीएसए एवं प्रधान को सूचित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed