{"_id":"5da7663f8ebc3e014d6824f3","slug":"roadways-department-mathura-news-agr410986699","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर परिवहन विभाग देगा प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर परिवहन विभाग देगा प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दिवाली पर परिवहन निगम चालक-परिचालक और वर्कशॉप कर्मियों को प्रोत्साहन योजना का लाभ देगा। इसके तहत 25 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चालक-परिचालकों को प्रतिदिन 400 रुपये और वर्कशॉप कर्मियों को एकमुश्त 1200 रुपये मिलेंगे। 10 दिन पूरी मेहनत और लगन पर यह इनाम दिया जाएगा।
27 अक्तूबर को दिवाली का त्यौहार है। इस पर सवारियों की भीड़ बढ़ेगी। इसी को देखते हुए परिवहन विभाग ने प्रोत्साहन योजना शुरू कर दी है। 25 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चालक-परिचालक और वर्कशॉप कर्मचारी लगन से कार्य करेंगे तो उन्हें इस योजना के तहत राशि दी जाएगी। चालक और परिचालकों को प्रतिदिन 400 रुपये के हिसाब से चार हजार रुपये मिलेंगे, जबकि वर्कशॉप कर्मचारी को इन 10 दिनों में 12 सौ रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे।
मथुरा डिपो के एआरएम विनोद शुक्ला ने बताया कि 25 अक्तूबर से तीन नवंबर तक प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा।