फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Roads collapsed at many places in Radheshyam Colony, vehicles got stuck

Mathura News: राधेश्याम कॉलोनी में जगह-जगह धंसी सड़क, वाहन फंसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Roads collapsed at many places in Radheshyam Colony, vehicles got stuck
मथुरा। नगर की राधेश्याम कॉलोनी में बारिश से जगह-जगह सड़क धंस गई। घरों के सामने गहरे गड्ढे हाने से लोगों का जहां आवागमन बंद हो गया वहीं वह मकानों को क्षति पहुंचने को लेकर चिंतित है। लोगों को भय सता रहा है कि उनके घरों के आगे गहरे पांच फीट के गड्ढे होने से घरों में दरारें आ सकती है। लोगों ने इस संबंध में नगर निगम कार्यालय में भी शिकायत की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात को तेज बारिश के दौरान राधेश्याम कॉलोनी में एक ही सड़क तीन स्थानों पर धंस गई। इससे सड़क में पांच फीट गहरे गडढे हो गए। सुबह इस गड्ढे में एक स्कूल वैन फंस गई। मोटरसाइकिल भी गड्ढे में चली गई। वहीं लोगों के घरों के आगे गहरे गड्ढे होने पर वह अपने दरवाजे से निकल भी नहीं पा रह हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी भूरी देवी एवं पप्पू ने बताया कि राधेश्याम कॉलोनी में रात को हुई बारिश से घरों के गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे घरों में दरार आने का डर सता रहा है। यदि समय रहते यह गड्ढे नहीं भरे गए तो पूरी सड़क ही धंस सकती है। इससे मकानों को भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय महिला रुक्मिन ने बताया कि सात दिन पहले हुई बारिश में भी सड़क घर से कुछ दूर पर धंस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क में करीब सात फीट गहरा गडढा हो गया था, लेकिन नगर निगम ने अभी तक सुध नहीं ली है। यदि अभी गड्ढे नहीं भरे गए तो लोगों के मकानों को नुकसान पहुंच सकता है। इस संबंध में सुबह नगर निगम से शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि सड़क बनाते समय गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया।


यहां रोलर नहीं चला। इससे सड़क में कमी रही गई और बारिश आने पर धंस गई। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि राधेश्याम कॉलोनी में सड़क जहां धंसी हैं। उसकी जांच कराई जाएंगी। साथ ही उसकी मरम्मत का कार्य बारिश के बाद किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed