फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ROAD ACCIDENT, NO INJURED

बस को बचाने में ट्रक मंदिर में घुसा, दीवार टूटी

Fri, 10 Jan 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
ROAD ACCIDENT, NO INJURED
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर के कस्बा टैंटीगांव-खैर मार्ग पर तिराहे के पास एक बस को बचाने के प्रयास में एक ट्रक मंदिर में घुस गया। इससे मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली सुरीर के टैंटीगांव-खैर मार्ग पर मोड़ पर करीब 30 साल पुराना हनुमानजी का मंदिर बना है। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे एक बस लोहई से नोएडा के लिए जा रही थी। टैंटीगांव तिराहे के मोड़ पर आते ही इस बस को बचाने में वहां से गुजर रहा एक ट्रक मंदिर में जा घुसा। बस चालक ने भी ब्रेक लगाई तो सवारियों में हड़कंप मच गया। कई सवारियां बस से कूदकर भाग निकलीं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक और बस चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्रामीणों ने बताया कि खैर तिराहे पर सड़क किनारे अतिक्रमण होने से तिराहे पर ट्रक आसानी से नही मुड़ पाते हैं। इससे आए दिन खैर-टैंटीगांव मार्ग पर जाम लग जाता है। इससे ग्रामीणों के अलावा राहगीरों के सामने समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed