फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Road accident in Barsana, two brothers and brother-in-law died

Mathura News: बरसाना में सड़क हादसा, दो भाइयों और बहनोई की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Road accident in Barsana, two brothers and brother-in-law died
मथुरा/बरसाना। बरसाना-गोवर्धन मार्ग स्थित गांव सीह में मंगलवार शाम भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के डीग के चचेरे-तहेरे भाइयों व उनके भरतपुर निवासी बहनोई की मौत हो गई। तीनों बरसाना स्थित लाडली जी मंदिर में राधारानी के दर्शन कर बाइक से भरतपुर लौट रहे थे। रास्ते में कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। तीनों मृतक अपने-अपने घर के इकलौते चिराग थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए देर रात को मथुरा स्थित मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन



अभिषेक उर्फ अंकित सैनी (22) पुत्र महेश सैनी, उसके चाचा का बेटा अंकुर सैनी (24) पुत्र निरोती सैनी निवासीगण कस्बा डीग, राजस्थान व अभिषेक का बहनोई सनी उर्फ गौरव (28) पुत्र स्वः ब्रजेश सैनी निवासी गणेश कॉलोनी चामड़ गेट, भरतपुर, राजस्थान से बरसाना स्थित राधारानी के दर्शन करने आए थे।
विज्ञापन


शाम को छह बजे करीब वह भरतपुर लौट रहे थे। गोवर्धन-बरसाना रोड पर सीह गांव के पास गोवर्धन की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ईको कार से बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। तीनों की युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को मोर्चरी भेजा। बाइक नंबर के आधार पर शिनाख्त करते हुए परिवार वालों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीनों अपने-अपने घर में थे इकलौते पुत्र

बरसाना थाने के इंस्पेक्टर अरविंद निर्वाल के अनुसार तीन मृतक अपने-अपने घर में इकलौते पुत्र थे। भरतपुर निवासी सनी उर्फ गौरव की एक वर्ष पूर्व ही शादी अभिषेक की बहन से हुई थी। वे अपने परिवार में इकतौला था। वहीं, अभिषेक व अंकुर अविवाहित थे। दोनों चचेरे-तहेरे भाई हैं। दोनो एक ही दुकान पर बिजली उपकरण मरम्मत का कार्य करते थे।

हादसे की सूचना पाकर मौके पर दौड़े ग्रामीण

हादसे की सूचना पाकर सबसे पहले मौके पर ग्रामीण पहुंचे। तब तक कार चालक मौके से फरार हो चुका था। ग्रामीणों की सूचना पर थाना बरसाना और गोवर्धन की पुलिस टीम पहुंची। घटनास्थल पर लगी भीड़ को हटाते हुए शवों व कार को जब्त कर लिया गया है। बुधवार को तीनों शवों को पोस्टमार्टम होगा।


-कार को छोड़ उसका चालक फरार हो गया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। परिजनों को भी सूचना दे दी है।- त्रिगुण बिसेन, एसपी देहात, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed