फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RO Plants at Railway Stations Being Repaired

Mathura News: रेलवे स्टेशन पर आरओ प्लांट किए जा रहे दुरुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
RO Plants at Railway Stations Being Repaired
मथुरा। बढ़ते तापमान को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। स्टेशन पर बंद पड़े आरओ वाटर प्लांट और वाटर कूलरों को फिर से चालू किया जा रहा है। सर्दियों के दौरान उपयोग कम होने के कारण सभी प्लांट बंद पड़े थे, जिन्हें अब प्राथमिकता से ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन


रेल प्रशासन द्वारा स्टेशन परिसर और प्लेटफार्मों पर लगे वाटर कूलर और आरओ सिस्टम की मरम्मत के साथ उनकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जा रही है। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल स्तर पर सभी स्टेशनों से रिपोर्ट मांगी गई है, जिसमें पेयजल व्यवस्था की स्थिति, चालू और बंद प्लांट की जानकारी शामिल है।
विज्ञापन

रेलवे का उद्देश्य गर्मी के मौसम में यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाना है। अधिकृत दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में बोतलबंद पानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आईआरसीटीसी द्वारा रेल नीर की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed