फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RLD on road, protest against BJP's anti-jab policies

भाजपा की जभविरोधी नीतियों के खिलाफ रालोद सड़क पर, प्रदर्शन

Thu, 05 Aug 2021 06:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
RLD on road, protest against BJP's anti-jab policies
मथुरा। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को रालोद कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। धरना-प्रदर्शन करते हुए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को कोसा, वहीं फर्जी मुकदमे वापस लेने की आवाज बुलंद की। राज्यपाल को नामित 10 सूत्री मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट जवाहरलाल और सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। एसएसपी आवास के पास धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं और किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह और ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष जगपाल सिंह ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ाकर जनता पर बोझ डाला जा रहा है। आम आदमी इस महंगाई से कराहा उठा है।
विज्ञापन

युवा जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी ने कहा कि फर्जी मुकदमे लगाकर भाजपा सरकार आवाज को दबाने का काम कर रही है। रालोद नेता योगेश नौहवार और किसानों से मुकदमे वापस नहीं हुए तो आंदोलन जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन में तारांचद गोस्वामी, अनूप चौधरी, नरेंद्र सिंह, डॉ. अशोक अग्रवाल, राजेंद्र सिंह सिकरवार, गौरव मलिक, चेतन मलिक, राजपाल सिंह, रामवीर सिंह, रामरसपाल पौनियां, सुरेश भगत, राजकुमार सांगवान, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पूर्व विधायक प्रताप सिंह, अरविंदपाल, राजेश चौधरी, रोहित प्रताप, रविंद्र नरवार, जगवीर नौहवार, जगदीश सुपनिया जगवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी आवास के पास तक नहीं पहुंच सके कार्यकर्ता
रालोद के धरना-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पूरी अलर्ट पर रही। कई थानों का फोर्स और पीएसी मुस्तैद दिखी। सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह पूरी तरह से लीड कर रहे थे। पुलिस और पीएसी के चौकसी के चलते रालोद का कोई भी कार्यकर्ता एसएसपी आवास के पास तक नहीं पहुंच सका। इन सभी के वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसकी भनक युवा रालोद जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी को लगी तो सीओ सिटी से बात की। सीओ सिटी ने धरने के बाद गाड़ियां छोड़ने की बात कही। धरने के बाद सभी गाड़ियों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed