{"_id":"61eaf6bf6815b565de1ae531","slug":"rld-changed-candidate-in-mont-fielded-lather-s-wife-in-the-election-mathura-news-mtr5121298140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांट में रालोद ने बदला उम्मीदवार, लाठर की पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांट में रालोद ने बदला उम्मीदवार, लाठर की पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। मांट विधानसभा क्षेत्र में रालोद और सपा के बीच चल रही लुकाछुपी में शुक्रवार को एक और परिवर्तन देखने को मिला है। पार्टी ने योगेश नौहवार को हटाते हुए सी फार्म सपा उम्मीदवार संजय लाठर की पत्नी बबीता के नाम जारी कर दिया। इसी के आधार पर बबीता देवी ने शुक्रवार को रालोद उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रालोद और सपा में गठबंधन है। इसी प्रक्रिया में जनपद की पांच में से तीन सीट गोवर्धन, बलदेव और छाता रालोद को दी गई हैं, जबकि मांट और मथुरा सपा के खाते में आई है। इसके बावजूद रालोद द्वारा मांट विधानसभा क्षेत्र से योगेश नौहवार और सपा ने संजय लाठर को मैदान में उतार दिया।
दोनों ने नामांकन भी दाखिल कर दिए। गठबंधन के बावजूद दोनों दलों के बीच उत्पन्न हुई इस उलझन को शीर्ष नेतृत्व ने अब सुलझाते हुए योगेश नौहवार के तेवरों को देख रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। इस फैसले के तहत शुक्रवार को बबीता देवी ने रालोद उम्मीदवार के रूप में सी फार्म के साथ नामांकन भी दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
बबीता देवी सपा उम्मीदवार संजय लाठर की पत्नी हैं। माना जा रहा है कि सी फार्म के साथ नए नामांकन से योगेश नौहवार रालोद के उम्मीदवार नहीं रहेंगे। वे अपना नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो निर्दलीय के रूप में उनकी मौजूदगी रह जाएगी। नाम वापसी के दिन बबीता भी अपना नामांकन वापस ले लेंगी। इस तरह गठबंधन प्रत्याशी के रूप में सिर्फ लाठर की मौजूदगी रहेगी। सपा प्रत्याशी संजय लाठर ने बताया कि चुनाव और बारात में सभी अपनों को मनाना पड़ता है। हम भी अपने भाई योगेश नौहवार को मनाएंगे।