फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RLD candidate Pritam Singh is the richest

सबसे धनवान हैं रालोद प्रत्याशी प्रीतम सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
RLD candidate Pritam Singh is the richest
मथुरा। जनपद में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। अब तक १३ उम्मीदवार विभिन्न दलों से नामांकन दाखिल कर चुके हैं। इसमें सभी ने अपनी संपत्ति का भी ब्योरा दे रहे हैं। इसमें अब तक सबसे धनवान उम्मीदवार के रूप में रालोद से प्रीतम सिंह सामने आए हैं।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों के साथ दाखिल किए गए संपत्ति के ब्योरा के मुताबिक गोवर्धन से रालोद उम्मीदवार ने अपनी कुल संपत्ति १९ करोड़ रुपये बताई है। इसमें कृषि भूमि 5.16 करोड़, गैर कृषि भूमि 2.80 करोड़, 10.17 करोड़ के भवन, 22 लाख रुपये के गहने भी हैं। गोवर्धन से भाजपा उम्मीदवार मेघश्याम सिंह ने अपनी संपत्ति ३ करोड़ दर्शाई है। इसमें ७५ लाख का व्यवसायिक भवन, ९९ लाख रुपये कृषि भूमि, ६० लाख की आवासीय भूमि, ८६ लाख की गैर कृषि भूमि शामिल है।
विज्ञापन

मथुरा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप माथुर ने अपनी संपत्ति ६.५७ करोड़ रुपये बताई है। इसमें उन्होंने ३.३३ करोड़ रुपये की गैर कृषि भूमि, १.२८ करोड रुपये की आवासीय भवन, २५ लाख के व्यवसायिक भवन, २.२२ करोड़ की चल संपत्ति है। इसमें ३५ लाख के वाहन भी शामिल हैं। बलदेव से भाजपा उम्मीदवार विधायक पूरन प्रकाश ने अपनी संपत्ति ९.९७ करोड़ रुपये दर्शाई है। इसमें चल संपत्ति २.१७ करोड़ है, जिसमें २० लाख के वाहन और ४१ लाख के गहने हैं। उनके पास अचल संपत्ति ७.८० करोड़ हैं, जिसमें ४.५ करोड़ गैर कृषि भूमि और ६५ लाख की आवासीय भवन भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री और छाता से भाजपा उम्मीदवार चौधरी लक्ष्मीनारायण कुल संपत्ति 11 करोड़ 12 लाख बताई है। इसमें ढाई लाख नगद के साथ चल संपत्ति 1 करोड़ 90 लाख 13 हजार 938 और अचल संपत्ति 9 करोड़ 21 लाख 86 हजार 062 है। 2017 में उनकी चल अचल संपत्ति 6 करोड़ 29 लाख रुपये थी। पूर्व मंत्री और छाता से रालोद उम्मीदवार ठाकुर तेजपाल सिंह की कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपये हैं। इसमें चल संपत्ति 1 करोड़ और अचल संपत्ति 8 करोड़ के साथ 85 लाख रुपये के गहने भी दर्शाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed