{"_id":"6a456900fe2eb9ca080d62c7","slug":"rewards-20000-announced-for-5-accused-in-firing-case-mathura-news-c-369-1-mt11022-148800-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महोली में फायरिंग मामले में 5 आरोपियों पर 20-20 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महोली में फायरिंग मामले में 5 आरोपियों पर 20-20 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
मथुरा। परिक्रमा मार्ग स्थित गांव महोली में 28 मई को पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने पांच आरोपी योगेंद्र, रवि, निरंजन, शिवा और लोकेश पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
अधिकमास के दौरान परिक्रमा मार्ग पर भंडारा लगाने को लेकर पार्षद प्रतिनिधि राजवीर सिंह उर्फ गुड्डी प्रधान और चंद्रपाल सिंह गुट के बीच 27 मई की मारपीट हो गई थी। इसके बाद 28 मई की सुबह दोनों गुट आमने-सामने आ गए। करीब आधे घंटे तक हुई फायरिंग के कारण परिक्रमार्थियों में भगदड़ मच गई थी और एक दर्जन लोग घायल हुए थे।
कप्तान ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह को लाइन हाजिर जबकि पन्ना पोखर चौकी प्रभारी संदीप सिंह और बीट कांस्टेबल आदर्श कुमार को निलंबित कर दिया था। पुलिस अब तक राजवीर सिंह समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दोनों पक्षों के 40 नामजद और 15 अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हैं। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।