{"_id":"63c662c1338f92261f78ccb5","slug":"reward-of-25-thousand-injured-in-encounter-between-police-and-miscreant-in-mathura-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से 25 हजार का इनामी घायल, लूट के मामले में फरार था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से 25 हजार का इनामी घायल, लूट के मामले में फरार था
Tue, 17 Jan 2023 02:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Jan 2023 02:27 PM IST
सार
मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश ने सुरीर थाना क्षेत्र में 1.65 लाख की लूट को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में मंगलवार की सुबह पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। इसके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से तमंचा, कारतूस व नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
जिले की राया थाना पुलिस देर रात गश्त पर थी। इसी समय पुलिस को सूचना मिली कि लूट के मामले में फरार बदमाश क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगा। पुलिस ने रुकने के लिए कहा तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश शशिपाल, निवासी भूढ़ा सानी, थाना राया घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से 13 हजार की नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि घायल लुटेरा शशिपाल निवासी भूढ़ा सानी, थाना राया है। बदमाश ने सुरीर थाना क्षेत्र में 1.65 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।