फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Respected the teachers and paid obeisance

Mathura News: गुरुओं का सम्मान कर किया प्रणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Respected the teachers and paid obeisance
शिक्षकों को गुरु शिरोमणि सम्मान से सम्मानित करते अतिथि।
मथुरा। जिले में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। परिषदीय स्कूलों में एक पेड़ गुरु के नाम से पौधरोपण किया गया। वहीं गुरुओं का सम्मान कर छात्राें ने उन्हें प्रणाम किया। कई स्कूलों में विद्यार्थियों को एक दिन का प्रधानाचार्य भी बनाया गया।
विज्ञापन


सुभाष इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के मौके पर कक्षा 12 अ की छात्रा पुष्कला को प्रधानाचार्य और कक्षा 11 अ की छात्रा चंचल को उप-प्रधानाचार्य बनाया। दोनों छात्राओं ने दिनभर पद के दायित्वों का निर्वहन किया। सीनियर छात्र-छात्राओं ने शिक्षक बनकर जूनियर कक्षाओं में पठन-पाठन कार्य कराया। विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉक्टर मनवीर सिंह ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कक्षाध्यापक शैलेंद्र कुमार यादव ने केक काटा। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय गौसना में विभिन्न कार्यक्रम हुए। प्रधानाध्यापक गोवर्धन दास गुप्ता ने बताया कि कक्षा 5 की छात्रा हिमांशी को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक नियुक्त किया गया। कक्षा पांच की छात्रा हिमांशी की देखरेख में विद्यालय की सभी गतिविधियों का संचालन किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य राजेंद्र बाबू ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एकल गीत, स्किट और भाषण प्रस्तुत किए। प्रवक्ता दिगंबर सिंह, प्रवक्ता कुसुमलता, शिखा, गौरव, हिमांशु मोहन रावत, डॉ. गौरव कुमार गुंजन, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए डिग्री कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सौ से ज्यादा शिक्षकों को महापौर विनोद अग्रवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त और प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने पटका माला पहनकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बीएड छात्राओं ने मंगल गीत प्रस्तुत किए। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश बंसल, आरएस गौतम, प्रो. एसके सिंह, प्रो. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. बीके गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

सर्वोदय इंटर कॉलेज चौमुहां में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा केक काटा गया। छात्र-छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। 12 वीं के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में एक दिन के लिए शिक्षकों की और छात्र लोकेंद्र और छात्रा काजल ने संयुक्त रूप से प्रधानाचार्य की भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य रूमा कुमारी, गिरीश चंद शर्मा, हरिओम सिंह, कैप्टन छोटे लाल, बृजेश कुमार, रोशन सिंह, कृष्ण पाल सिंह आदि मौजूद रहे।


शिक्षक दिवस के मौके पर सभी परिषदीय स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने परिसर में पौधारोपण किया। अपने गुरुजनों के नाम पर पौधे लगाए। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि सभी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।



प्राथमिक विद्यालय रांची बांगर में शिक्षक दिवस के मौके पर विद्यार्थियों ने गुरुजनों को स्वयं निर्मित ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए। अध्यापक की भूमिका में कई तरह के नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। छात्रों ने प्रधानाध्यापिका सुनीता गुप्ता के साथ परिसर में एक पेड़ गुरु के नाम थीम पर बेलपत्र के दो पौधे लगाए। सहायक अध्यापक गोविंद सिंह, अर्चना, रजनी आदि मौजूद रहीं।

टैंटीगांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला ओहावा व प्राथमिक विद्यालय नगला गड़रिया में शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापक तेजवीर सिंह, विपिन चौधरी, प्रतिभा शर्मा, मोनिका वर्मा, कैलाश चंद, दिनेश कुमार, प्रेमपाल आदि मौजूद रहे। केआर डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक पेड़ गुरु के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार अग्रवाल, क्षेत्रीय वन अधिकारी अतुल तिवारी की अगुवाई में परिसर में अशोक के पौधे लगाए गए।


ब्लॉक संसाधन केंद्र बलदेव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आरएसएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. यतेंद्र सिकरवार, बलभद्र इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुंवर पाल सिंह, खंड शिक्षाधिकारी कौशल कुमार ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस मौके पर तारेस चौधरी, धर्मेंद्र परिहार, डॉ. गुरुदेव परिहार, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।


प्राथमिक विद्यालय औधुता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सोलंकी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। विद्यालय में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। विष्णु सिसोंदिया, सतीश चंद्र, देवेंद्र सिंह बघेल, मुकेश कुमार, रामकृष्ण, सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed