फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Residents of Braj Overcome with Emotion Upon Hearing the Bhajan Chal Re Man Vrindavan

Mathura News: भजन चल रे मन वृंदावन...को सुन ब्रजवासी भाव विभोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Residents of Braj Overcome with Emotion Upon Hearing the Bhajan Chal Re Man Vrindavan
भजन प्रस्तुत करती सांसद हेमामालिनी। 
वृंदावन। सांसद हेमा मालिनी का ब्रज में एक और रूप देखने को मिला। अभिनेत्री के बाद अब भजन गायक के रूप में वे ब्रजवासियों के सामने सामने आईं हैं। उन्होंने गीता शोध संस्थान के नवनिर्मित स्वामी श्रीहरिदास प्रेक्षागृह में भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए। उनके भजन चल रे मन वृंदावन...को सुन लोग भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

शनिवार शाम को सांसद गीता शोध संस्थान के परिसर में पांच साल में बनकर तैयार हुए प्रेक्षागृह पहुंची। प्रेक्षागृह मे विशेषज्ञ दिल्ली के देवेंद्र वाधवा, सौरव शर्मा के साथ सांसद ने मंच, साउंड, लाइट का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान हेमा मालिनी ने भजन प्रस्तुत किया। वृंदावन है पावन धरती, कृष्ण कृष्ण ये कहती..., इसके बाद उन्होंने चल रे मन वृंदावन...भजन सुनाया। इसके बाद गीता शोध संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों ने भ्रमरगीत का नाट्य मंचन किया। भजन गायिका नमृता सिंह ने भी प्रस्तुति दी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के निर्देशन में एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता के प्रेक्षागृह का निर्माण जल निगम की सीएनडीएस शाखा द्वारा किया गया। आधुनिक सुविधाओं से लैस है इसका लोकार्पण जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, एमवीडीएम के सचिव आशीष कुमार, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, गीता शोघ संस्थान के निदेशक दिनेश खन्ना, संयोजक और समन्वयक चंद्रप्रताप सिंह, गीता, अनूप शर्मा, जनार्दन शर्मा, मधु ठाकुर, डॉक्टर उमेश चंद्र शर्मा, राघवेंद्र सिंह, कपिल शर्मा, मुरारी लाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed