{"_id":"64dfc23b152674f5a30cf825","slug":"request-not-to-bring-children-elderly-disabled-and-patients-to-bankebihari-temple-mathura-news-c-29-1-mtr1002-122104-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग और मरीज को न लाने का अनुरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग और मरीज को न लाने का अनुरोध
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने शनिवार को हरियाली तीज के मद्देनजर देश-विदेश से दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि श्रद्धालु अपने साथ छोटे बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग और मरीजों को न लाएं। इसके साथ ही जेबकतरों और मोबाइल चोरों से भी सावधान रहने की सलाह दी गई है।
बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक (प्रशासन) मुनीश कुमार द्वारा जारी एडवाइजरी में हरियाली तीज पर होने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने साथ लगेज और कीमती सामान न लाएं, मंदिर में आने से पहले मुख्य मार्ग पर बने निशुल्क जूता घरों में जूता-चप्पल उतारकर आएं।
मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को जेबकतरों, चेन लुटेरों और मोबाइल चोरों, लपकों और असामाजिक तत्वों से से सतर्क रहने की सलाह दी है। मंदिर प्रबंधक ने बताया कि शनिवार को हरियाली तीज पर ठाकुर बांकेबिहारी सोने-चांदी से जड़ित हिंडोला में दर्शन होंगे। इसके लिए लाखों श्रद्धालु ठाकुरजी के दर्शन करने के लिए आएंगे। उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन
मंदिर के अंदर तैनात रहेंगे 160 सुरक्षा गार्ड
बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को स्वर्ण हिंडोला में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के आगमन के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन ने मंदिर के अंदर व्यवस्था के लिए 60 अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं। इन्हें मिलाकर 160 सुरक्षा गार्ड श्रद्धालुओं को निकास द्वारा की ओर बढ़ाने और भीड़ के बीच में सुरक्षा मुहैया करवाएंगे। निजी सुरक्षा एजेंसी से लाए गए सुरक्षा गार्ड मंदिर के सभी प्रवेश एवं निकास मार्गों के अलावा मंदिर के चौक में भी तैनात रहेंगे।
मंदिर में प्रवेश एवं निकास की रहेगी वन-वे व्यवस्था
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में प्रवेश एवं निकास की वन वे व्यवस्था रहेगी। इसके लिए दो मार्ग एवं द्वारों से श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि दो मार्गों और द्वारों से निकास की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए दो और तीन नंबर द्वार से प्रवेश और एक और चार नंबर द्वार से निकासी की व्यवस्था रहेगी।
बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि परिक्रमा मार्ग जुगलघाट की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के द्वार संख्या 2 से प्रवेश कराया जाएगा, जो कि दर्शन करने के बाद द्वार संख्या 1 से बाहर निकलकर वीआईपी मार्ग से होते हुए परिक्रमा मार्ग में पहुंचेंगे। जबकि विद्यापीठ चौराहा, हरि निकुंज चौराहा से आने वाले श्रद्धालु मंदिर के द्वार संख्या 3 से प्रवेश करेंगे और दर्शन कर द्वार संख्या 4 से निकलकर स्नेह बिहारी मंदिर से दुसायत मोहल्ला की ओर पहुंचेंगे।