फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Report written after eight months by the troubled girl

Mathura News: शोहदों से परेशान युवती की आठ माह बाद लिखी गई रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Report written after eight months by the troubled girl
वृंदावन (मथुरा)। शोहदों से परेशान युवती और उसकी मां ने न्यायालय के आदेश पर छेड़छाड़ और पिटाई की प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें छह नामजद सहित नौ के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाले दो युवकों ने 29 अक्तूबर 2022 को बेटी का रास्ता रोककर छेड़छाड़ की, जब इसका विरोध किया तो कांशीराम कॉलोनी निवासी मुकेश, विवेक, चांदनी व लक्ष्मी ने घर में घुसकर पिटाई की तथा बेटी के कपड़े फाड़ दिए। इसका वीडियो भी बना लिया। शोर गुल करने पर आसपास के लोगों ने आकर बचाया।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि थाना पर पहुंचे तो रिपोर्ट नहीं लिखी गई। 31 अक्तूबर को एसएसपी को डाक से शिकायती पत्र भेजने के बाद भी कार्रवाई न होने पर न्यायालय गए। कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए जिसके बाद 27 जून को एफआईआर लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed