{"_id":"652982fa49246367480eb986","slug":"report-filed-against-two-for-selling-fake-filter-parts-mathura-news-c-369-1-mt11005-1777-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नकली फिल्टर-पार्ट्स बेचने पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नकली फिल्टर-पार्ट्स बेचने पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मथुरा। जिले में नामचीन कंपनियों की नकल कर उनके नाम पर नकली उत्पादों बेचने का धंधा बढ़ता जा रहा है। कैंट आरओ की टीम ने ऐसा ही एक प्रकरण महोली रोड पर पकड़ा। यहां एक प्रतिष्ठान पर कैंट आरओ कंपनी के नाम, रंग और डिजाइन के समांतर लेवल का प्रयोग कर आरओ फिल्टर और पार्ट्स की बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ कंपनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
पायरेसी कंट्रोल सिस्टम प्राइवेट लि. कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर कृष्ण चौधरी ने बताया कि उनकी कंपनी कैंट आरओ के लिए काम करती है। जानकारी हुई कि मथुरा के महोली रोड पर स्थित कैंट आरओ सिस्टम लि. कंपनी के कार्बन व सेंटमेंट फिल्टर व आरओ मेंमरेन हूबहू रंग, नक्शे व लेवल लगाकर कंपनी के नाम से नकली उत्पाद बेचा जा रहा है। यह कॉपीराइट एक्ट व ट्रेडमार्क एक्ट का उल्लंघन है। बृहस्पतिवार को टीम ने शहर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर जाकर पड़ताल की। मामला सही पाया गया।
गणपति ट्रेडर्स, महोली रोड के संचालक अंकित गोयल पुत्र विजय गोयल के प्रतिष्ठान से 36 फिल्टर बरामद किए। इसके बाद दूसरी दुकान गणपति आरओ एजेंसी, महोली रोड पर छापा मारा यहां संचालक मनीष अग्रवाल के पास से 14 फिल्टर बरामद किए। दोनों दुकानों से एक-एक सैंपल प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। अंकित और मनीष अग्रवाल को पुलिस के सुपुर्द करते हुए उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार पांडेय के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।