फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Report filed against 16 nominated and 50-60 unidentified people for not cutting the crop

फसल न काटने देने पर 16 नामजद व 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 16 nominated and 50-60 unidentified people for not cutting the crop
टैंटीगांव। गांव भिदौनी के खादर में खड़ी सरसों की फसल की कटाई का विरोध कर रहे 16 नामजद व 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहसीलदार मांट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भिदौनी स्थित खादर में ग्रामीणों ने अवैध रूप से सरसों की फसल बोई थी। इसकी नीलामी पूर्ण कराते हुए वीरेंद्र कुमार निवासी भिदौनी के हक में छोड़ी गई थी। सरसों की फसल को थाना शेरगढ़ की ग्राम पंचायत स्यारहा के ग्रामीणों ने जबरन काटने व वीरेंद्र कुमार निवासी भिदौनी को फसल न काटने देने की शिकायत पर 27 मार्च को तहसीलदार मनीष कुमार, लेखपाल, कानूनगो पुलिस बल के साथ पहुंचे और खड़ी सरसों की फसल को वीरेंद्र कुमार के हक में कटवाना शुरू किया।
विज्ञापन

उसी समय स्यारहा के 70 से अधिक लोगों ने आकर फसल काटने का विरोध किया। समझाने के बाद भी नहीं माने और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया। फसल काटने को मंगाई कंबाइन मशीन के आगे महिलाएं व बच्चों को लिटा दिया। फसल नहीं काटने दी। तहसीलदार मांट की तहरीर पर सुघड़ सिंह, देवजीत, हक्को, दीपा, बाबू, सतीश, मनोज, संजय, प्रभू, संता, गंगोली, भगत, दीपन, सुरेंद्र, जुगेंद्र, राजवीर व 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शाहनजर अहमद का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed