फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Red Zone: 500 suspects left their homes after the raids

रेड जोन: छापेमारी के बाद 500 संदिग्धों ने छोड़े घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Red Zone: 500 suspects left their homes after the raids
मथुरा। साइबर अपराधियों के गढ़ बन चुके गांव देवसेरस, मुडौरा, मुड़सेरस, नगला अकातिया में पुलिस कार्रवाई के बाद साइबर अपराधों में लिप्त अभियुक्तों में खलबली मच गई है। पुलिस ने 37 को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इसके बाद से चारों गांवों के संदिग्ध घर छोड़कर भाग रहे हैं। अभी तक 500 लोगों ने अपने घर छोड़ दिए हैं। अब पुलिस मोबाइल टावर से एनालिसिस कर रही है। साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

रेड जोन के गांवों में पुलिस की कार्रवाई तीसरे दिन रविवार को भी जारी रही। पुलिस ने चिह्तिन 120 और 10 वांटेड की तलाश में छापेमारी की। वहीं चारों गांवों में ज्यादातर घरों से पुरुष सदस्य नदारद मिले। उनके बारे में पूछताछ की गई तो किसी ने बताया कि वह दिल्ली में काम करते हैं तो किसी ने कहा कि वह काफी समय से हरियाणा में रहते हैं। घर यदा-कदा आते हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि बृहस्पतिवार को हुई कार्रवाई के बाद से अब तक 500 से ज्यादा संदिग्ध अपने घरों को छोड़कर चले गए हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह लोग कहीं न कहीं आपराधिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। इसलिए यह गांव छोड़कर भागे हैं। पुलिस अब इनके बारे में सटीक जानकारी जुटाने के लिए मोबाइल टावर एनालिसिस करा रही है। साइबर टीमें इसमें जुटी हैं। इससे साफ हो जाएगा कि यह लोग कितने दिन में यहां से भागे हैं।
विज्ञापन


राजस्थान पुलिस भी कर रही है मदद

रेज जोन के गांवों के साइबर अपराध में संलिप्त अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए राजस्थान पुलिस की मदद भी ली जा रही है। एसपीआरए सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि भरतपुर पुलिस से सहयोग लिया जा रहा है। यहां रहने वाले कई अभियुक्त भरतपुर में भी वांछित चल रहे हैं। भरतपुर पुलिस को उनकी तलाश है। ऐसे में वहां की टीमें भी लगातार संपर्क में बनी हुई हैं। वह भरतपुर में रहने वाले शरणदाताओं पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वांछितों के घरों पर पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

गोवर्धन। देवसेरस गांव में रविवार को पुलिस ने वांछित आरोपियों के घरों में दबिश दी। पुलिस टीम ने चिह्नित वांछितों के घरों की सघन तलाशी ली। कई घरों में दरवाजों पर ताले बंद थे। साइबर सेल और सर्विलांस टीम भी इन संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। उनके मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की गहन जांच की जा रही है, ताकि ठगी के नेटवर्क की पूरी कड़ी सामने लाई जा सके। साथ ही अन्य राज्यों में दर्ज मामलों की जानकारी भी खंगाली जा रही है, जिससे फरार अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जा सके।


अभी तक की पुलिस कार्रवाई
रेड जोन के गांव - 04
जेल भेजे गए अभियुक्त - 37
दर्ज प्राथमिकी - 01
25 हजार के इनामी अभियुक्त-10
चिह्नित संदिग्ध व्यक्ति-120
घरों से भागे हुए संदिग्ध- 500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed